Asian Paint VS Berger Paint VS Dulux paint VS Nerolac Paints एशियन पेंट VS बर्जर पेंट VS ड्यूलक्स पेंट VS नेरोलक पेंट

एशियन पेंट्स की रेंज, नेरोलक पेंट रेंज, ड्यूलक्स पेंट की रेंज, बर्जर पेंट की रेंज, Asian Paint VS Berger Paint VS Dulux paint VS Nerolac Paints, Asian Paint,Berger Paint, Dulux paint, Nerolac Paints, Interior Paint , Exterior PaintMetal Finish Paint,wood finish Paint, एशियन पेंट्स, नेरोलक पेंट्स, बर्जर पेंट्स एवं ड्यूलक्स पेंट में तुलना,  

पेंट image

Asian Paint VS Berger Paint VS Dulux paint VS Nerolac Paints एशियन पेंट VS बर्जर पेंट VS ड्यूलक्स पेंट VS नेरोलक पेंट

घर को पेंट करने के लिए अनेक प्रकार के पेंट बाज़ार में उपलब्ध हैं। इन पेंट्स को अनेक पेंट कंपनियां अपने ब्रांड के नाम से बेचती हैं। कुछ प्रमुख पेंट कंपनियों के नाम हैं – एशियन पेंट ,बर्जर पेंट , ड्यूलक्स पेंट , नेरोलक पेंट , शालीमार पेंट आदि।  पेंट की सभी कंपनियों में से सबसे अग्रणी कंपनी एशियन पेंट्स है। जो देश के 70 प्रतिशत पेंट की माँग को पूरा करती है। इसके बाद बाज़ार में नेरोलक पेंट की माँग है। इसमें भी अनेक प्रकार के पेंट के शेड्स उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त बर्जेर पेंट , ड्यूलक्स पेंट आदि पेंट्स कंपनियां भी रंगों के अनेक शेड्स एवं बेहतर  गुणवत्ता के साथ प्रतिस्पर्धा में बनी हुईं हैं। आइये जाने एशियन पेंट , बर्जर पेंट , ड्यूलक्स पेंट , नेरोलक पेंट  की तुलनात्मक खूबियों की जानकारी।

एशियन पेंट  Asian Paint

एशियन पेंट्स कंपनी दुनिया के दस प्रसिद्ध पेंट कंपनियों में से एक है। ये भारत की सबसे बड़ी पेंट निर्माता कंपनी है। इसके पेंट्स की अनेक वैरायटी एवं शेड्स उपलब्ध हैं। दीवारों को फैशनेबल लुक देने के लिए अनेक प्रकार पेंट्स के शेड्स टेक्सचर , ऐक्रेलिक ,स्पेशल इफेक्ट्स आदि वैरायटी  में उपलब्ध है। इस कंपनी के पेंट भारतीय बाज़ार के 70 प्रतिशत माँग को पूरा करती है। एशियन  पेंट्स के डेकोरेटिव पेंट्स , इमल्शन पेंट्स , प्रोटेक्टिव कोटिंग पेंट्स , इंडस्ट्रियल पेंट्स एवं ऑटोमोटिव पेंट्स विदेशों में निर्यात किये जाते हैं।

एशियन  पेंट्स ब्रांड के निम्नलिखित उत्पाद बाज़ार में उपलब्ध हैं :

  • इंटीरियर पेंट्स – ट्रैक्टर इमल्शन, प्रीमियम इमल्शन, रोयाल लक्ज़री, रोयाल शाइन, रोयाल एस्पिरा
  • एक्सटिरियर पेंट –  एपेक्स , ऐस
  • मेटल फ़िनिश – इनेमल पेंट, वॉटर बेस्ड रोयाल लक्ज़री इनेमेल
  • वुड फिनिश – साल्वेंट बेस्ड पेंट ,एशियनपेंट्स पीयू वार्निश,एशियन पेंट्स वुडटेक टर्मिशिल्ड

इंटीरियर पेंट्स के प्रकार Interior Paint ke Prakar:

  • ट्रेक्टर इमल्शन Tractor Emulsion

घर की भीतरी दीवारों को पेंट करने के लिए  सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला प्लास्टिक पेंट है। इस पेंट से दीवारों को पेंट करवाने पर मैट फिनिश लुक प्राप्त है। इस पेंट के दो कोट दीवारों पर करवाने पर  3 – 4 वर्ष तक पेंट करवाने की जरुरत नहीं पड़ती है।  एक लीटर पेंट से 150 से 180 sq.ft दीवारों  की सतह  को  पेंट किया जा सकता है।  इस पेंट के 1675 से ज्यादा रंगों के शेड्स बाज़ार में उपलब्ध हैं।

  • प्रीमियम इमल्शन Premium Emulsion

ये पेंट ट्रेक्टर इमल्शन से महँगी है। इससे पेंट की हुई दीवारें ज्यादा चिकनी एवं यूनिक मैट फिनिश लुक देती हैं।  एक लीटर पेंट से दीवारों की 140-150 sq.ft एरिया को पेंट किया जा सकता है। प्रीमियम इमल्शन से पेंट की हुई दीवारे 4 -6 वर्ष तक नयी जैसी बनी रहती हैं। इस पेंट की 1750 से अधिक रंगों की शेड्स बाजार में उपलब्ध है। हल्की सीलन युक्त फुफुन्दी वाली दीवारों पर भी ये पेंट टिकी रहती है।

  • रोयाल लक्ज़री Royale Luxury

ये पेंट वाष्पशील कार्बनिक यौगिक से बनी होने के कारण ज्यादा तेज गंधयुक्त नहीं होती है। इसके अतिरिक्त टफलान सरफेस  प्रोटेक्टर  गुण से युक्त होने के कारण ज्यादा समय तक दीवारों पर टिकी रहती है। इससे  पेंट की हुई दीवारों की सतह ज्यादा चिकनी एवं सॉफ्ट लुक देती हैं। रोयाल लक्ज़री से पेंट की  दीवारे लाइट की रोशिनी में चमक उठती हैं। इन पर लगे दाग- धब्बों को गीले कपड़े पोछ कर साफ़ किया जा सकता है। इसके साथ हीं ये पेंट से रंगी हुई दीवारे 7-8 वर्ष तक अपनी चमक बरकरार रखती हैं। एक लीटर पेंट में 140-150 sq.ft दिवार  की सतह को रंग जा सकता है।

  • रोयाल शाइन Royale  Shyne

ये पेंट भी रोयाल लक्ज़री की तरह सॉफ्ट , स्मूथ एवं चमकदार लुक देती हैं। टफलान सरफेस प्रोटेक्टर युक्त पेंट होने के कारण इससे पेंट की हुई दीवारों की सतह वर्षों तक अपनी चमक नहीं खोती हैं। इस पेंट से रंगी हुई दीवारों पर लगे निशान को गीले कपड़े से साफ़ किया जा सकता है। एक लीटर पेंट से 140-150 sq.ft दिवार की सतह को पेंट किया जा सकता है। एक बार पेंट करवाने पर 7-8 वर्ष तक दीवारों को पेंट करवाने की जरुरत नहीं पड़ती है। इस पेंट की 1775 से भी अधिक  रंग की शेड्स बाज़ार में उपलब्ध है। ये  मिक्रो बैक्टीरिया के प्रभाव से दीवारों की सतह को सुरक्षित रखता है। जिससे दीवारों की सतह सीलन एवं फंगस से सुरक्षित रहती हैं।

  • रोयाल एस्पिरा Royale Aspira

ये सबसे उत्तम क्वालिटी की पेंट है। इससे पेंट की हुई दीवारें क्लासिक लुक देती हैं। ये पेंट मिरर शाइन के साथ दीवारों पर सॉफ्ट एवं स्मूथ टच प्रदान करता है। ये पेंट एंटी फंगस एवं एंटी बैक्टीरियल शील्ड टेक्नोलॉजी से युक्त होती है। जिसके कारण दीवारों पर पेंट करने से सीलन एवं फंगस से दिवार सुरक्षित रहता है। टफलान सरफेस प्रोटेक्टर गुण से युक्त होने के कारण दीवारों की चमक 7-9 वर्षों तक बनी रहती है। इस पेंट से रंगी दीवारों पर लगे निशान गीले कपड़े से आसानी से साफ़ किये जा सकते हैं। एक लीटर पेंट से दीवारों की 120-130 sq.ft  एरिया को रंग जा सकता है। रोयाल एस्पिरा  पेंट के साथ 5 वर्ष  वारंटी मिलती है।

एक्सटिरियर पेंट के प्रकार  Exterior Paint ke Prakar:

  1. ऐस इमल्शन Ace Emulsion

 

2.    एपेक्स इमल्शन  Apex Emulsion

 

ऐस इमल्शन के प्रकार :

ये पेंट शुष्क एवं मध्य आर्द्र मौसम  (मोइस्ट्चर  वाले मौसम) से बाहरी दीवारों की सुरक्षा के लिए उपयुक्त है। इस पेंट से बाहरी दीवारों को पेंट करवाने से अल्गल (शैवाल) दीवारे सुरक्षित रहती हैं।

ऐस इमल्शन पेंट के दो प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं :

  1. ऐस एक्सटिरियर इमल्शन

 

2.    ऐस एडवांस्ड

ये दोनों हीं प्रकार के पेंट वाटर बेस्ड है।  सीलकॉन पदार्थ मिश्रित होने के कारण मौसम के विषम प्रभाव से बाहरी दीवारों को सुरक्षित रखते हैं।

एपेक्स इमल्शन  Apex Emulsion :

ये बदलते मौसम के प्रभाव से बाहरी दीवारों के पेंट को खराब होने से बचाता है। इसके अतिरिक्त इस  पेंट से बाहरी छत पर लगे मिटटी या कंक्रीट के टाइल्स को भी पेंट करना सुरक्षित रहता है। यह पेंट दीवारों के टेक्सचर को पेंट करने के लिए उपयुक्त रहता है। इसमें चार प्रकार के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं:

  1. एपेक्स वेदरप्रूफ इमल्शन

2.   एपेक्स एडवांस्ड

3.   एपेक्स फ्लोर गार्ड

4.  एपेक्स शाइन

 

5.   एपेक्स अल्टिमा

 

ये सभी प्रकार के एपेक्स पेंट सभी प्रकार के मौसम से घर के बाहरी दीवारों को सुरक्षित रखते हैं। एपेक्स पेंट की सभी प्रकार की  वैरायटी  पानी बेस्ड होने के साथ हीं बाहरी दीवारों पर चिकना लुक प्रदान करते है।  वाटरप्रूफ  इस पेंट से घर के बाहरी दिवार को पेंट करवाने से मौसम की मार से दीवारों एवं रूफ टॉप के पेंट लम्बे समय तक सुरक्षित रहतेे है। इसके अतिरिक्त दीवारों पर शैवाल को जमने से बचाते हैं।

मेटल फ़िनिश Metal Finish :

इस प्रकार के पेंट में दो वैरायटी के पेंट प्रोडक्ट उपलब्ध हैं :

  1. एनामेल बेस्ड पेंट
  2. वाटर बेस्ड रोयाल लक्ज़री एनामेल

इनामेल बेस्ड पेंट Enamel Based Paint: 

एशियन पेंट्स मेटल फिनिश इनामेल बेस्ड पेंट है।  जो मेटल के सतह को पेंट करने के लिए प्रयोग किया जाता है। ये मोइस्ट्चर से मेटल के सतह की सतह को सुरक्षित रखता है। इससे पेंट की हुई मेटल के बनावट वाली सतह पर जंग नहीं लगती है। इस प्रकार के पेंट प्रोडक्ट की सात प्रकार की रेंज उपलब्ध है :

  1. एशियन पेंट्स एप्कोलाइट 2-पैक एपॉक्सी फिनिश :

ये पेंट स्टील की सतह को पेंट करने के लिए उपयुक्त है।

2. एशियन पेंट्स एपोलाइट एडवांस्ड हाई-ग्लोस इनामेल :

इनामेल बेस्ड पेंट होने के कारण इसके प्रयोग से मेटल की सतह पर चमकदार एनामेल कोटिंग का लुक प्राप्त होता है। इस पेंट के प्रयोग से घर की आयरन या स्टील की सतह वाली वस्तुओं पर पेंट की चमक लम्बे समय तक बनी रहती है।

3. एशियन पेंट्स एप्कोलाइट प्रीमियम ग्लोस इनामेल :

इस पेंट से पेंटेड मेटल की सतह पर लम्बे समय तक चमकदार लुक  प्रदान करता है एवं जंग से मेटल की सतह को सुरक्षित रखता है।

4. एशियन पेंट्स एपोलाईट सैटिन इनामेल :

इस पेंट से पेंटेड मेटल की वस्तुओं की सतह को सॉफ्ट एवं स्मूथ लुक प्राप्त होता है।

5. एशियन पेंट्स ट्रैक्टर इनामेल :

ये सोलवेंट बेस्ड पेंट वुड और मेटल दोनों प्रकार की सतह को पेंट करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

6. वॉटर बेस्ड रोयाल लक्ज़री इनामेल :

यह वाटर बेस्ड इनामेल पेंट होने के कारण वातावरण को टॉक्सिक गंध से प्रदूषित नहीं करता है।

7. एप्कोलाइट रस्ट शील्ड इनामेल :

ये पेंट जंगरोधक सुरक्षा कवच तकनीक के प्रयोग से बनायी गई है। इससे पेंट करने पर मेटल की वस्तुओं जैसे बेड, फर्नीचर एवं रक्स पर जंग लगने का खतरा नहीं रहता है।

वुड फिनिश पेंट Wood Finish Paint

इस प्रकार के पेंट में  एक्सटेरियर एवं इन्टेरियर दोनों प्रकार के पेंट की निम्नलिखित वैरायटी उपलब्ध है :

वुड पेंट के प्रकार :

  1. एशियन पेंट्स पॉलीयुरेथेन वार्निश बेस्ड :

एशियन पेंट्स पॉलीयुरेथेन वार्निश  यूरेथेन एल्केड के मिश्रण पर आधारित है।इससे लकड़ी के इंटीरियर वर्क  या वस्तुओं पर पेंट करने से मैट एवं ग्लॉस फिनिश लुक प्राप्त होता है। ये पेंट जल्दी सूख जाती है।  ये विभिन्न लकड़ी के वास्तविक रंगों जैसे – महोगनी, सागौन, अखरोट और जैक में उपलब्ध है।

2. ऐशियन पेंट्स इंटीरियर वुडटेक एम्पोरियो पीयू :

इस पेंट से इंटीरियर वुड वर्क को पेंट करने पर ग्लॉसी मिरर शाइन लुक प्राप्त होता इस पेंट की चमक वर्षों नयी जैसी बनी रहती है। यह पेंट प्रोडक्ट काले ,सफ़ेद , क्लियर लकड़ी के रंगों के शेड्स में उपलब्ध है।

3. एशियन पेंट्स एक्सटीरियर वुडटेक एक्वाडुर पीयू  :

इस पेंट का प्रयोग घर के बाहर प्रयोग में लाये जाने वाले लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने के लिए किया जाता है।  ये पेंट  एक पानी बेस्ड पॉलीयूरेथेन की क्लियर पेंट की कोटिंग का फिनिश लुक प्रदान करता है। इस पेंट से लकड़ी के हार्डबोर्ड एवं प्लाईवुड की सतह को  चिकनी एवं चमदार लुक मिलती है। ये पेंट जल्दी सूख जाती है। वुडटेक एक्वाडुर पीयू विभिन्न प्रकार के लकड़ी के रंगों के शेड्स – महोगनी , सागोन आदि में उपलब्ध है।

4. एशियन पेंट्स वुडटेक टर्मिशिल्ड :

ये पेंट एक हर्बल तेल बेस्ड मिश्रण से बना है।  इस पेंट से लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने पर दीमक से सुरक्षा मिलती है।

नेरोलक पेंट Nerolac Paint

नेरोलक पेंट कंपनी दुनिया की दस बड़ी एवं मशहूर पेंट कंपनियों में से एक है। यह भारत में पेंट कंपनियों में दूसरे नम्बर पर है। नेरोलक पेंट ब्रांड में घर के बाहरी एवं भीतरी दीवारों को पेंट करने की विशाल रेंज मौजूद है।  इसके अतिरिक्त इस ब्रांड के पेंट में लकड़ी के फर्नीचर एवं घर के अन्दर के वुड वर्क को पेंट करने के लिए वुड पेंट की वृहद् रेंज शामिल है। मेटल की फर्नीचर , रैक ,  अलमीरा आदि को पेंट करने के लिए मेटल पेंट की भी वृहद् श्रंखला मौजूद है।

नेरोलक पेंट के निम्नलिखित प्रकार के प्रोडक्ट बाज़ार में उपलब्ध है :

  • इंटीरियर वाल पेंट
  • एक्सटीरियर  वाल पेंट
  • मेटल एनामेल पेंट
  • वुड कोटिंग

इंटीरियर वॉल पेंट के प्रकार :

  • इम्प्रैशन अल्ट्रा एच डी  Impression Ultra HD

कम मात्रा में वाष्पशील कार्बनिक यौगिक (VOC) के प्रयोग से निर्मित होने के कारण इसकी गंध तेज नहीं होती है। जिसके कारण पर्यावरण को नुक्सान नहीं पहुँचता है। इससे पेंट की हुई दीवारों पर लगे दाग -धब्बे आसानी से साफ किया जा सकता है। ये पेंट सीलन से नम दीवारों पर लगने वाले फुफुन्द से दीवारों को सुरक्षित रखता है तथा दीवारों पर स्मूथ एवं ग्लॉसी शाइन लुक प्रदान करता है।

  • इम्प्रेशंस अल्ट्रा फ्रेश Impressions Ultra Fresh

इस पेंट से कमरे की दीवारों को पेंट करवाने पर रूम के वातावरण  को फ्रेश रखने में मदद मिलती है। ऐसा इस पेंट में फॉर्मलडिहाइड एबेटम गैस सलूशन मिश्रित होने के कारण  संभव होता है। आर्गेनिक कंपाउंड से निर्मित होने के कारण इस पेंट से रंगी दीवारों को रंगने के दौरान तेज गंध नहीं आती है।  इम्प्रेशंस अल्ट्रा फ्रेश पेंट  दीवारों पर मैट फिनिश लुक प्रदान करती हैं।

  • इम्प्रेशंस इको क्लीन  Impressions Eco Clean

यह वाटर बेस्ड इमल्शन पेंट कम कार्बनिक कंपाउंड से निर्मित होने के कारण गंधरहित होता है। इस पर लगे दाग -धब्बे आसानी से धोकर साफ़ किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस पेंट के प्रयोग से दीवारों पर फफूंद नहीं लगती है। यह पेंट दिवारों की सतह को चिकना एवं चमकदार लुक प्रदान करता है।

  • इम्प्रेशंस 24 कैरट   Impressions  24 Carat

ये पेंट दीवारों की सतह पर वेलवेट स्मूथ टच फिनिश लुक प्रदान करता है। इस पेंट का प्रयोग दीवारों पर बने टेक्सचर, कंक्रीट या क्ले से बने रूफ टॉप को पेंट करने के लिए एकदम उपयुक्त है। दीवारों पर कवक जमने से रोकता है तथा दाग -धब्बे को आसानी से साफ़ किया जा सकता है।

  •  इम्प्रेशंस मैटेलिक फिनिश  Impressions Metallic Finish

ऐक्रेलिक बेस्ड पेंट पेंट है। इस पेंट के प्रयोग से दीवारों की सतह पर अनेक प्रकार के टेक्सचर द्वारा  डिज़ाइनर लुक दिया जा सकता है। इस पेंट मे डिज़ाइनर रेंज की अनेक वैरायटी मौजूद है। जिसकी सहायता से दीवारों पर विभिन्न प्रकार के टेक्सचर एवं स्पेशल इफेक्ट्स अनेक प्रकार के उपकरण के प्रयोग से बनाए जा सकते हैं। ये पेंट भी एंटीफंगल एवं दाग – धब्बे को दीवारों की सतह पर जमने से रोकता है।

  • इम्प्रेशंस आइडियाज   Impressions Ideas

इस  पेंट में स्पेशल इफेक्ट्स की  डिज़ाइनर श्रृंखला मौजूद है इसके प्रयोग से दीवारों की सतह पर अनेक प्रकार के  स्पेशल इफेक्ट्स मैट फिनिश लुक में प्राप्त किया जा सकता है इस पेंट का प्रयोग बिल्डिंग बोर्ड, हार्ड बोर्ड , कंक्रीट , सीमेंट प्लास्टर दीवार, ब्रिक वर्क आदि सतह पर पेंट करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है

  • पार्ल्स इमल्शन Pearls Emulsion

इससे पेंट की हुई दीवारे वर्षों तक नयी बनी रहती हैं। यह पेंट दीवारों की सतह पर कठोर शील्ड बनता है। जिससे दीवारों के क्रैक लाइन को आसानी से छुपाया जा सकता है। इसके साथ हीं दीवारों पर  स्मूथ एवं क्लियर चमक प्रदान करता है। फुफुन्द लगने से दीवारों को बचाता है तथा दाग -धब्बे के निशान फोम में साबुन लगाकर साफ़ किया जा सकता है।

  • पार्ल्स लस्टर फिनिश  Pearls Lustre Finish

यह पेंट दीवारों पर दानेदार सैंड डिजाईन लुक प्रदान करता है। जिससे दीवारों की सतह पर मोतियों जैसी चमक बिखरी दिखाई देती है। इस पेंट को चिनाई की हुई दीवारों, वुडेन सरफेस आदि पर किया जा सकता है। इसमें कलर के शेड्स की वृहद् श्रृंखला उपलब्ध है।

नेरोलक एक्सटीरियर पेंट के प्रकार   Nerolac Exterior Paint ke Prakar

  • एक्सेल टोटल  Excel Total :

यह पेंट सिलोक्सेन पॉलीमर कंपाउंड मिश्रित होने के कारण  चिनाई वाले दीवारों पर मजबूत पकड़ बनाती है। इसके अतिरिक्त दीवारों पर पानी एवं धूल को रुकने नहीं देती है। एक्सेल टोटल पेंट से पेंटेड बहारी दीवारों पर बरसात के पानी रुकने से जाने वाले शैवाल भी नहीं जमते हैं। इस  पेंट के साथ 7 वर्ष की वारंटी मिलती है।

  • एक्सेल माइका मार्बल   Excel Mica Marble

माइका मार्बल के संयोजन से बनाई गई है। जो तापमान नियंत्रण का काम करती हैं।  इस पेंट से रंगी बाहरी दीवारें घर के भीतरी तापमान को सामान्य तापमान से 5 डिग्री तक कम रखती हैं। जिससे घर में कुलिंग इफ़ेक्ट बना रहता है। यह पेंट दीवारों पर सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों के असर को कम करने में सहायक होता है। इसके अतिरिक्त दीवारों पर पानी को रुकने नहीं देती हैं। जिसके कारण शैवाल एवं धूल जमने से दीवारों को सुरक्षित रखती हैं। इसमें कलर के शेड्स की वृहद् श्रृंखला उपलब्ध है।

  • एक्सेल एंटी पील Excel Anti Peel

बदलते मौसम की मार से दीवारों को सुरक्षित रखने के फॉर्मूले  से निर्मित की गई है। ये पेंट हीट गार्ड तकनीक के प्रयोग से बनी होने के कारण बाहरी दीवारों पर तापमान के असर को नियंत्रित करती है। इसके अतिरिक्त ये पेंट दीवारों पर मजबूत पकड़ बनाती है। जिससे दीवारों से पेंट के पपड़ी बनकर उतरने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। दीवारों पर धुल एवं शैवाल को जमने से रोकती है। इन सभी खूबियों के साथ हीं दीवारों पर स्मूथ ग्लॉसी इफ़ेक्ट प्रदान करती हैं।

  • एक्सेल टाइल गार्ड Excel Tile Guard

ये पेंट बहरी दीवारों के ब्रीच वर्क, छत पर बने कंक्रीट या क्ले वर्क पर पेंट करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। टाइल्स पर ये पेंट मजबूत पकड़ बनाती हैं। जिससे वर्षों पेंट करवाने की जरुरत नहीं पड़ती है। पानी एवं धूल को दीवारों एवं टाइल्स पर रुकने से सुरक्षित रखती है। जिससे बरसात के मौसम में दीवारों एवं छत की टाइल्स पर शैवाल नहीं जमते है। हीट गार्ड तकनीक के प्रयोग से बनी होने के कारण तापमान को नियंत्रित करने का काम करती हैं।

  • एक्सेल एवरलास्ट  Excel Everlast

इस पेंट के द्वारा चिनाई की हुई दीवारों पर डायरेक्ट पेंट किया जा सकता है। पानी एवं धूल को दीवारों पर टिकने नहीं देती है। एक बार इस पेंट से दीवारों को रंगवाने के बाद वर्षों तक दिवार नयी बनी रहती है। सभी प्रकार के मौसम के प्रभाव से दीवारों की पेंट वर्षों तक सुरक्षित रहती है।

नेरोलक वुड पेंट Nerolac Wood Paint

नेरोलक ब्रांड की इस पेंट का प्रयोग इंटीरियर एवं आउटडोर वुड वर्क, फर्नीचर आदि लकड़ी की सतह को पेंट करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इस पेंट में विभन्न रंगों के शेड्स की निम्नलिखित श्रृंखला (रेंज ) मौजूद है :

  • इटालियन पिगमेंटेड पीयू व्हाइट  Italian  Pigmented  Pu White

यह पेंट चमकदार सफ़ेद रंग में उपलब्ध है। इस पेंट से हार्ड बोर्ड , प्लाईवुड एवं वुड वर्क आदि पेंट किया जा सकता है। यह पेंट लकड़ी की सतह  पर चिकना एवं चमकदार लुक प्रदान करता है।

  • वंडर वुड 2 K  PU एक्सटीरियर  Wonder  Wood  2 K  PU  Exterior

ये पेंट लकड़ी की सतह पर पेंट की एक हार्ड लेयर बनाती है। इस पेंट से घर के बाहर प्रयोग किये जाने वाले लकड़ी के  फर्नीचर, वुड वर्क, प्लाईवुड एवं हार्ड बोर्ड आदि  सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों का सामना करने पर भी इस पेंट का रंग फीका नहीं पड़ता है। इस पेंट के ऊपर किसी प्रकार के दाग – धब्बे नहीं टिकते हैं। सभी प्रकार के निशान आसानी से साफ़ किये जा सकते हैं। यह  पेंट क्लियर , मैट एवं सीलर लुक में अनेक रंगों की शेड्स में उपलब्ध है।

  • वंडर वुड 2 K PU Interior  Wonder Wood 2 K PU Interior

यह पेंट घर के भीतर के वुड वर्क एवं फर्नीचर आदि को पेंट करने के लिए बनाया गया है।  ये लकड़ी की सतह पर मजबूत  पोल्युरिथेन की पर्त बनाता है। जिससे पेंट करने के बाद स्मूथ एवं चमकदार लुक प्राप्त होती है। इससे पेंटेड लकड़ी की सतह पर स्क्रैच एवं दाग नहीं पड़ती है। इस प्रोडक्ट में अनेक रंगों के शेड्स की श्रृंखला मैट, सीलर एवं क्लियर फिनिश लुक में उपलब्ध है।

  • वंडर वुड  मेलमिन क्रिस्टल क्लियर  Wonder Wood Melmine Crystal Clear

यह पेंट मेलमिन क्रिस्टल कंपाउंड के प्रयोग से तैयार किया गया है। यह पेंट लकड़ी की सतह पर क्रिस्टल जैसी साफ़ चमकदार फिनिश लुक प्रदान करता है। इस पेंट पर किसी भी प्रकार के निशान को साफ़ किया जा सकता है। इस पेंट के प्रयोग से वर्षों तक लकड़ी की मजबूती को बरकरार रखा जा सकता है। इस प्रोडक्ट की रेंज अनेक रंगों की शेड्स के साथ मैट, ग्लॉसी  एवं  क्लियर फिनिश लुक में उपलब्ध है।

  • वंडर वुड मेलमिन  Wonder Wood Melmine

ये पेंट लकड़ी की सतह पर मजबूत पेंट की लेयर बनाता है। जिसके कारण पतली एवं माध्यम मोटी फाइबर की बोर्ड को रंगने के लिए इस पेंट का प्रयोग किया जा सकता है। इस पेंट से रंगे लकड़ी की सतह पर किसी भी प्रकार का दाग – धब्बा नहीं जमता है।

  • वंडर वुड क्लियर लक्क़ुएर Wonder Wood Clear Lacquer

यह पेंट सभी प्रकार के वुड वर्क, फर्नीचर एवं फाइबर बोर्ड आदि पर प्रयोग किया जा सकता है। इस पेंट पर दाग – धब्बे नहीं टिकते है। जिसके कारण ये फर्नीचर को वर्षों तक नया बनाए रखता है।

  • वंडर वुड 1K  पीयू   Wonder Wood  1K  PU

इस पेंट से लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने पर दीमक नहीं लगते हैं। इसके अतिरिक्त इस पेंट का प्रयोग करने पर लकड़ी पर पानी का प्रभाव नहीं पड़ता है। इस पेंट के ऊपर किसी प्रकार के स्क्रैच या दाग नहीं टिकता है।

नेरोलक मेटल इनामेल पेंट रेंज Nerolac Metal Enamel Range

नेरोलक पेंट ब्रांड की ओर से मेटल की फर्नीचर, रैक एवं सभी प्रकार के मेटल की सतह को रंगने के लिए मेटल इनामेल पेंट की निम्नलिखित रेंज बाज़ार में उपलब्ध है :

  • इम्प्रेशंस इनेमेल Empressions  Enamel

ये वाटर बेस्ड इनेमल पेंट खासतौर से मेटल की सतह को पेंट करने के लिए बनाया गया है। इस पेंट से रंगी हुई मेटल की सतह को पानी से धोकर साफ़ किया जा सकता है। इस पर दाग एवं पीलेपन का निशान नहीं पड़ता है।

  • सिंथेटिक इनेमल हाई ग्लॉस Synthetic Enamel

इस पेंट का प्रयोग इंटीरियर एवं एक्सटीरियर वुड ,मेटल और दीवारों पर पेंट के लिए किया जा सकता है। साल्वेंट बेस्ड पेंट होने के कारण ग्लॉसी फिनिश लुक प्रदान करता है।

  • साटन इनेमल स्मूथ फिनिश Satin Enamel Smooth Finish

कंक्रीट स्लैब , वुड और मेटल की सतह पर पेंट किया जा सकता है। यह पेंट मेटल , वुड एवं कंक्रीट की सतह पर स्मूथ और आकर्षक लुक प्रदान करता है। इस पर लगे दाग -धब्बे पानी से धोकर साफ़ किये जा सकते हैं।

ड्यूलक्स पेंट  Dulux Paint

ड्यूलक्स पेंट कंपनी ऑस्ट्रेलिया की पहली पेंट बनाने वाली कंपनी है। ये कंपनी इंडिया में पहले ici इंडिया के नाम से जानी जाती थी। इस पेंट ब्रांड में इंटीरियर एवं एक्सटीरियर पेंट की रेंज के साथ वालपुट्टी , प्राइमर , थिनर की वृहद् रेंज उपलब्ध है। ड्यूलक्स पेंट ब्रांड में इंटीरियर एवं एक्सटीरियर पेंट्स के वुड , मेटल, दीवार एवं रूफ टॉप  को पेंट करने के लिए प्रोडक्ट्स की निम्नलिखित रेंज उपलब्ध है:

Dulux  Exterior  Paint  ड्यूलक्स  एक्सटीरियर पेंट

  • ड्यूलक्स वेदरशील्ड मैक्स   Dulux Weathershield Max

ये पेंट बाहरी दीवारों को पेंट करने के लिए बनायी गई है। इस पेंट के प्रयोग से दीवारों की दरारे भर जाती है। जिससे पानी के रिसाव को रोकने में मदद मिलती है। यह पेंट हीट गार्ड तकनीक से बने होने के कारण दीवारों के तापमान को नियंत्रित रखता है।

ड्यूलक्स  वुड एंड मेटल पेंट Dulux Wood And Metal Paint

  • ड्यूलक्स  सुपरग्लॉस 5 इन वन रेडी मिक्स  Dulux  Supergloss 5 in one Ready Mix

 

इस पेंट का प्रयोग दीवारों पर स्पेशल इफ़ेक्ट , टेक्सचर पेंटिंग के लिए किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वुडवर्क , मेटल के ग्रिल , रैक , फर्नीचर , दरवाजे ,गेट आदि  को पेंट करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। यह पेंट विभिन्न रंगों के शेड्स के वृहद रेंज में उपलब्ध है।

ड्यूलक्स  इंटीरियर पेंट  Dulux Interior Paint

  • ड्यूलक्स  वेलवेट टच -पर्ल  ग्लो  Dulux Velvet Touch- Pearl Glo

यह वाटर बेस्ड  पेंट घर के भीतरी दीवारों को पेंट करने के लिए बनाया गया है। इस पेंट से दीवारों पर मोतियों जैसी चमक एवं वेलवेट जैसी स्मूथ टच का लुक प्राप्त होता है। ये विभिन्न्रंगों के शेड्स में उपलब्ध है।

बर्जर पेंट Berger Paint

बर्जर पेंट भारत की पेंट कंपनी है। जिसका मुख्यालय कलकत्ता में है। इस पेंट कंपनी के ब्रांच  नेपाल, पाकिस्तान, रूस , बांग्लादेश और पोलैंड में भी हैं। भारत में इस कंपनी की 14 यूनिट है। यह भारत में तीसरे नम्बर की पेंट कंपनी है। इस पेंट कंपनी की लोकप्रिय पेंट प्रोडक्ट्स की रेंज निम्नलिखित है :

  • इंटीरियर वॉल  कोटिंग
  • एक्सटीरियर वॉल कोटिंग
  • मेटल फिनिशेस
  • वुड एंड ग्लास फिनिशेस
  1. इंटीरियर वॉल कोटिंग 

इंटीरियर इमल्शन  पेंट की निम्नलिखित रेंज उपलब्ध है :

  • सिल्क ग्लैमर Silk Glamour

इस पेंट से दीवारों को पेंट करने पर क्रिस्टल जैसी चमक एवं सिल्क जैसी  स्मूथ टच का लुक प्राप्त होती है। इस पेंट को तैयार करने में कम कार्बनिक कंपाउंड का प्रयोग किया गया है। जिसके कारण कारण पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैलती है। इस पेंट में इलास्टोमेरिक फिल्म कोटिंग होने के कारण दीवारों में पड़ी दरार पेंटिग के दौरान छुप जाती है।  सिल्क ग्लैमर पेंट मेटलिक और नॉनमेटालिक शेड्स में उपलब्ध है।

  • सिल्क लक्ज़री इमल्शन  Silk Luxury Emulsion

यह पेंट दीवारों पर चमकदार एवं स्मूथ फिनिश लुक  प्रदान करती है। ऐक्रेलिक बाइंडर फार्मूला से निर्मित होने के कारण दीवारों पर पेंट करने से स्क्रैच नहीं पड़ती है। बायो रेसिस्टैंस फार्मूला से निर्मित होने के कारण फंगस से दीवारों को बचाती है।

  • रंगोली टोटल केयर Rangoli Total Care

ये दीवारों पर सिल्की स्मूथ टच लुक प्रदान करता है। इस पेंट में प्रयोग हुए बायो रेसिस्टैंस फार्मूला के कारण दीवारों को फंगल एवं फुफुन्दी के प्रभाव से बचाता है।

  • बिसन ऐक्रेलिक इमल्शन Bison

ये पेंट दीवारों पर स्टाइलिश , स्मूथ मैट फिनिश लुक प्रदान करता है। इस पेंट में 10,000 रंगों के शेड्स उपलब्ध हैं।

  • इजी क्लीन फ्रेश Easy Clean Fresh

इस पेंट को बनाने में क्रॉस लिंकिंग पॉलीमर तकनीक के प्रयोग होने के कारण जिद्दी एवं गहरे निशान भी आसानी साफ़ हो जाते हैं। जिसके कारण दीवारें वर्षों तक नयी बनी रहती हैं। कमरे में बिजली ,बाथरूम एवं कूड़ेदान की गंध को कम करता है। जिससे घर में फ्रेशनेस बनी रहती है।

  1. डिज़ाइनर फिनिशेस  टेक्सचर पेंट :

इस पेंट की निम्नलिखित रेंज उपलब्ध है :

  • सिल्क इल्यूजन विंटेज फिनिश Silk Illusions Vintage Finish

इस पेंट का प्रयोग दीवारों को डिज़ाइनर लुक देने के लिए किया जा सकता है। इसे विभिन्न प्रकार केउपकरण जैसे स्पोंज , कंघी,रैग रोलर आदि के प्रयोग से दीवारों पर टेक्सचर बनाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त दीवारों के पीओपी / वुडेन सरफेस आदि को भी पेंट किया जा सकता है।

  • सिल्क इल्यूजन मार्बल फिनिश Silk Illusions Marble Finish

इस पेंट से दीवारों को सॉफ्ट एवं स्मूथ ग्लॉसी मार्बल फिनिश लुक दिया जा सकता है। ये विभिन्न रंगों की शेड्स में मैट , साटन एवं ग्लॉस फिनिश लुक में उपलब्ध है। इस पेंट से दीवारों पर टेक्सचर को बनाने के बाद पूरी तरह से साफ़ भी किया जा सकता है।

  • सिल्क इल्यूजन मेटालिका Silk Illusions Metallica

इस पेंट से दीवारों पर टेक्सचर पेंटिंग करने के अतिरिक्त वुडेन एवं मेटल की सतह को भी पेंट किया जा सकता है।  ये पेंट गोल्ड एवं सिल्वर दो रंगों में उपलब्ध है। जिसे मिक्स करके अनेक मेटालिक शेड्स बनाया जा सकता है।

  • सिल्क इल्यूजन नॉन मेटालिक Silk Illusions  Non Metallic

इस पेंट के प्रयोग से दीवारों पर अनेक प्रकार के स्पेशल इफेक्ट्स एवं टेक्सचर बनाए जा सकते हैं। ये मेटल जैसी चमक के साथ स्मूथ टच लुक प्रदान करता है।

  • सिल्क इल्यूजन डिजाईन मेटालिका Silk Illusions Design Metallica

इस पेंट से मेटालिक इफ़ेक्ट देने के साथ हीं विभिन्न पैटर्न के टेक्सचर से दीवारों को सजाया जा सकता है। इस पेंट के प्रयोग से दीवारों पर चमकदार मेटल जैसी ग्लॉसी फिनिश लुक प्राप्त होती है।

3.   इंटीरियर वॉल डिस्टेंपर  Interior Wall Distemper

  • कमांडो इंटीरियर ऐक्रेलिक पेंट Cammando Interior Acrylic Paint

ये डिस्टेंपर पेंट अनेक रंगों के शेड्स के साथ ऐक्रेलिक इमल्शन पेंट के फिनिश लुक में उपलब्ध है। ये पेंट सौ प्रतिशत पानी आधारित पेंट है।

  • बाइसन ऐक्रेलिक डिस्टेंपर Bison Acrylic Distemper

ये पूरी तरह से वाटर बेस्ड ऐक्रेलिक डिस्टेंपर पेंट है। ये रेडीमेड रंगों के शेड्स में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त इस में अन्य रंग को मिलाकर भी मनचाहे रंग के शेड्स को तैयार किया जा सकता है।

बर्जर एक्सटीरियर इमल्शन पेंट Berger  Exterior Emulsion Paint

ये पेंट बाहरी दीवारों एवं रूफ टॉप को पेंट करने के लिए बनाया गया है इसके निम्नलिखित रेंज बाज़ार में उपलब्ध हैं :

  • वेदरकोट लॉन्ग लाइफ  WeatherCoat Long Life

इस पेंट में पीयू एंड सिलिकॉन तकनीक का प्रयोग किया गया है। इस पेंट से बाहरी दीवारों को पेंट करवाने पर बारिश का पानी एवं धूल दीवारों की सतह पर नहीं ठहरता है। जिसके कारण दीवारों पर शैवाल नहीं जमते है। जिससे पेंट की चमक वर्षों तक नयी बनी रहती है। इसके अतिरिक्त तेज धूप से इस पेंट के रंग वर्षों तक फीके नहीं पड़ते हैं। इस पेंट के साथ दस वर्ष की वारंटी मिलती है।

  •   वेदरकोट  टाइल प्रोटेकटर WeatherCoat Tile Protector

ये पेंट विशेष रूप से बहरी दीवारों के ब्रिक वर्क , कंक्रीट या क्ले टाइल्स के बने रूफ टॉप को पेंट करने के लिए बनाया गया है। इस पेंट के ऊपर पानी नहीं ठहरती है। जिसकी वजह से शैवाल एवं कवक से दीवारें सुरक्षित रहती हैं। इसके अतिरिक्त इससे पेंट की हुई टाइल्स वर्षों तक नयी बनी रहती है।

  • वेदरकोट फ्लोर प्रोटेक्टर  WeatherCoat Tile Protector

ये वाटर बेस्ड ऐक्रेलिक पेंट है जो एक्सटीरियर एवं इंटीरियर टाइल्स और कंक्रीट फ्लोर को पेंट करने के लिए बनाया गया है इस पेंट का प्रयोग ड्राइववेज़, फूटपाथ, आँगन आदि फ्लोर के टाइल्स को इंटरलॉकिंग करने के लिए उपयुक्त है

  • बर्जर्स  वाल्मस्टा  Berger Walmasta

ये पेंट तेज धूप वाले क्षेत्र के लिए उपयुक्त है। ये पानी आधारित पेंट है। ये पेंट बाहरी दीवारों को दरार से सुरक्षित रखता है। ये सीमेंट पेंट के बेहतर विकल्प के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इससे दीवारों पर मैट फिनिश लुक प्राप्त होता है।

  • वेदरकोट ऑल गार्ड  WeatherCoat All Guard

ये पेंट बदलते मौसम की मार से बाहरी दीवारों को सुरक्षित रखता है। इसमें प्रयुक्त यूनिक सिलिकॉन तकनीक पानी को दीवारों की सतह पर ठहरने से रोकती है। जिसके कारण शैवाल या कवक दीवारों पर नहीं जमते हैं। इस पेंट में प्रयुक्त पोलीमर कम्पोजीशन दीवारों की सतह को धूल से सुरक्षित रखता है। ये दीवारों पर चमकदार स्मूथ फिनिश लुक प्रदान करता है। ये पेंट 7 वर्ष की वारंटी के साथ आती है।

मेटल फिनिशेस Metal Finishes

बर्जर पेंट में मेटल फिनिश की निम्नलिखित रेंज उपलब्ध है :

  • बर्जर बटरफ्लाई जीपी इनामेल  Berger Butterfly GP Enamel

ये साल्वेंट आधारित पेंट है। जो इंटीरियर वुडेन वर्क या स्टील फ्रेम, रैक आदि को पेंट करने के लिए बनाया गया है। इस पेंट से  लकड़ी या स्टील की सतह पर चमकदार फिनिश लुक प्राप्त किया जा सकता है।

  • बर्जर लक्सर लस्टर  Berger  Luxol  Lustre

ये साल्वेंट बेस्ड पेंट है। इस पेंट को इंटीरियर वुडवर्क , मेटल की सतह एवं दीवारों को पेंट करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। ये पेंट सेमी ग्लॉस पर्ल फिनिश लुक प्रदान करता है।

  • लक्सोल एक्सट्रा सुपर ग्लोस इनामेल  Luxol Xtra Super Gloss Enamel

इस पेंट का प्रयोग एक्सटिरियर एवं इंटीरियर मेटल फर्नीचर , ग्रिल , वुडेन सरफेस एवं चिनाई की हुई दीवार आदि को पेंट करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। ये पेंट वर्षों तक चमकदार फिनिश लुक प्रदान करता है।

  • बर्जर लक्सोल सैटिन इनामेल Berger Luxol Satin Enamel

ये पेंट एक्सटिरियर एवं इंटीरियर मेटल की वस्तुओं को पेंट करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इस पेंट से रंगी हुई सतह को पानी से धोकर साफ़ करने पर भी इसकी चमक बनी रहती है। इस पेंट का प्रयोग किचन के रैक, बालकनी की रेलिंग एवं फ्रेम को रंगने के लिए किया जा सकता है।

वुड फिनिशेस  Wood Finishes

बर्जर पेंट के वुड फिनिश रेंज में एक्सटीरियर एवं इंटीरियर उपयोग की लकड़ी से निर्मित वस्तुओ के लिए पेंट के अतिरिक्त लकड़ी में गड्डे, कटे हुए निशान , खरोंच को भरने के लिए वुड पुट्टी एवं साधारण लकड़ियों को महँगी, टिकाऊ लकड़ियों जैसे रंग का लुक देने के लिए वुड स्टेनर आदि प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं।

बर्जर पेंट की एक्सटीरियर एवं इंटीरियर वुड फिनिशेस पेंट की निम्नलिखित रेंज उपलब्ध है :

  • इम्पेरिया वाटर बेस्ड पीयू  Imperia Water Based PU

बर्जर पेंट के इस प्रोडक्ट को इटली की पेंट कंपनी शेर्विन विल्लिंस से आयात किया जाता है। इस पेंट का प्रयोग इंटीरियर वुडेन फ्लोर को पेंट करने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त एक्सटीरियर उपयोग की लकड़ी की वस्तुओं पर टॉप कोट करने से बदलते मौसम के सभी प्रकार की बेरुखी से सुरक्षा प्रदान करता है। इस पेंट का रंग सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से फीका नहीं पड़ता है।

  • इम्पेरिया लक्ज़री पोलीयूरथेन Imperia Luxury Polyurethane

बर्जर पेंट के इस प्रोडक्ट को इटली की पेंट कंपनी शेर्विन विल्लिंस से आयात किया जाता है। ये पेंट क्लियर एवं पिगमेंटेड फिनिश पेंट में उपलब्ध है। इस पेंट का प्रयोग लकड़ी की सतह पर टॉप कोट पेंट करने के लिए किया जाता है।

  • वुडकीपर मेलामिन Woodkeeper  Melamine

बर्जर पेंट के  इस प्रोडक्ट की माँग देश में सबसे ज्यादा है। इसका प्रयोग इंटीरियर वुडवर्क एवं लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

  • इम्पेरिया गोल्ड Imperia Gold

 

ये पेंट प्रोडक्ट टॉप कोट एवं टिंटेड टॉप कोट के अनेक शेड्स में उपलब्ध है। इसमें 180 अपारदर्शी शेड एवं 17 मेटलिक रंगों के शेड्स उपलब्ध हैं।

अन्य लेख पढ़िए हिंदी में :

टेक्सचर पेंटिंग क्या है

बच्चों के कमरे की सजावट के लिए दीवार पेंट डिजाइन आइडिया

स्टैंसिल पेंटिंग क्या है

डिस्टेंपर VS प्लास्टिक पेंट