Texture Painting kya hai टेक्सचर पेंटिंग क्या है

Royale Play Metallics kya hai , Diwar ki Liye Texture Paint kya Hai, texture painting kya hai, Types Of Texture Paint, Royale Play Stucco kya hai, Types Of Royale Play Stucco,Royale Play Antico, Types Of Royale Play Antico ke ,Types Of  Royale Play Archi Concrete , Types Of Royale Play Infinitex ,Royale Play Safari, Royale Play Metallics ,Types Of Royale Play Special Effect ,  टेक्सचर पेंटिंग क्या है , Texture Painting

Texture Painting kya hai टेक्सचर पेंटिंग क्या है

घर में खुशनुमा माहौल कायम करने के लिए रंग -बिरंगे पेंट्स से दीवारों एवं छत को पेंट करने का चलन सदियों से चला आ रहा है। इन्हीं पेंट्स में नवीन प्रयोगों के तहत कई प्रकार के शेड्स का निर्माण समय -समय पर किया जाता रहा है। फलस्वरूप आज दीवारों को ऑयल बेस्ड एवं वाटर बेस्ड पेंट के द्वारा एंटिक एवं डिज़ाइनर बनाया जा सकता है। दीवारों को अनेक प्रकार के टेक्सचर से सजाने के लिए पेंट बनाने वाली कंपनियों ने  टेक्सचर पेंट के विभिन्न  रेंज बाज़ार में पेश किये हैं। जिनकी सहायता से  टेक्सचर पेंटिंग , स्टैंसिल  पेंटिंग आदि के द्वारा दीवारो को अलंकृत एवं जीवंत रूप प्रदान किया जा सकता है। आज मैं इस लेख के माध्यम से टेक्सचर पेंटिंग की विस्तृत जानकारी आपके साथ शेयर कर रही हूँ।

दीवारों के लिए टेक्सचर पेटिंग क्या है  Diwar ki Liye Texture Paint kya Hai

दीवार की सतह को फैशनेबल बनाने के लिए विशेष प्रकार के पेंट एवं टूल्स की सहायता से विभन्न प्रकार के पैटर्न्स के टेक्सचर का प्रयोग किया जाता है। टेक्सचर पेंटिंग दीवारों पर कैनवास सा लुक एवं प्रभाव को दर्शाती हैं। दीवारों पर टेक्सचर पेंटिंग का प्रभाव पेंट एवं उसके प्रयोग करने के ढंग पर निर्भर करता है।

साधारण पेंट से बेस कोट करने के बाद  टेक्सचर का प्रभाव दीवारों पर लाने के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का प्रयोग किया जा सकता है। जैसे – सैंड, रिबन, स्पैटूला, स्पोंज , पेपर, कोंब आदि इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के उपकरण जैसे – स्प्रे गन, स्टैंसिल रोलर, वुड ग्रैनिंग आदि की सहायता से भी दीवारों पर टेक्सचर पेंटिंग की जाती है।

एशियन पेंट्स कंपनी की रोयाल प्ले नाम से टेक्सचर पेंट की आठ  प्रकार की रेंज बाज़ार में उपलब्ध है। जिसके माध्यम से 1800 रंग के शेड्स के साथ दीवारों को  विभन्न प्रकार के टेक्सचर के प्रभाव से  सजाया जा सकता है। जो निम्नलिखित हैं :

टेक्सचर पेंट के प्रकार Types Of Texture Paint

  1. रोयाले प्ले स्टुको
  2. रोयाल आर्ची कंक्रीट
  3. रोयाल प्ले एंटिको
  4. रोयाल प्ले इन्फैंटेक्स
  5. रोयाल प्ले ड्यून
  6. रोयाल प्ले सफारी
  7. रोयाल प्ले स्पेशल इफ़ेक्ट
  8. रोयाल प्ले मेटालिक्स

रोयाल प्ले स्टुको Royale Play Stucco 

एशियन पेंट्स की रोयाल प्ले स्टुको पेंट से दीवारों को पेंट करने पर आप अपनी दीवारों की सतह पर संगमरमर एवं अन्य प्रकार के पत्थरों की सतह जैसा टेक्सचर प्राप्त कर सकते हैं।  रोयाल प्रोटेक्टिव की टॉप कोट की एक लेयर दीवारों पर करवा कर आप संगमरमर जैसी चिकनी एवं चमकदार लुक प्राप्त कर सकते हैं। इस पेंट के जरिये दीवारों की सतह पर पत्थरों के विभन्न प्रकार के टेक्सचर जैसे – कोब्लड (cobbled), इगनीअस (igneous), कुअर्टज (quartz) जैसा प्रभाव प्राप्त किया जा सकता है।

रोयाल प्ले स्टुको के प्रकार  Types Of Royale Play Stucco

इसमें दो प्रकार के टेक्सचर पेंट विभिन्न रंगों के शेड्स में उपलब्ध हैं :

 

  • मार्बल इफ़ेक्ट: इस प्राकर के टेक्सचर पेंट से दीवारों पर मार्बल जैसा चिकना एवं चमकदार लुक प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

  • स्लेट इफ़ेक्ट : इस प्रकार के टेक्सचर पेंट से दीवारों की सतह पर खुरदरे, पर्तदार पत्थर जैसा प्रभाव आता है।

रोयाल प्ले आर्ची कंक्रीट  Royale Play Archi Concrete 

दीवारों की सतह पर नक्काशी एवं उबड़ – खाबड़ टेक्सचर जैसे प्रभाव को पाने के लिए आप रोयाल प्ले आर्ची कंक्रीट टेक्सचर पेंट का चयन कर सकते हैं। इस टेक्सचर पेंट से दीवारों पर दो प्रकार का प्रभाव प्राप्त किया जा सकता है :

  • एक्सपोज्ड इफ़ेक्ट: इस टेक्सचर पेंट से दीवारों पर सॉफ्ट एवं प्राकृतिक रंगों के शेड्स के आकर्षक प्रभाव को प्राप्त किया जा सकता है।

स्लैब इफ़ेक्ट : इस टेक्सचर पेंट से दीवारों की सतह पर पत्थर के टुकड़े जैसा प्रभाव प्राप्त होता है।

रोयाल प्ले एंटिको Royale Play Antico

इस प्रकार के पेंट से अपने घर की दीवारों की सतह पर एंटिक प्रभाव प्राप्त किया जा सकता है।  एंटिक इफ़ेक्ट दीवारों पर क्लासिक लुक प्रदान करते हैं। दीवारों पर दाग- धब्बे को आसानी से साफ़ करने की सुविधा के लिए एशियन पेंट्स की रोयाल प्रोटेक्टिव की एक कोट करवाना उचित रहता है। इस टेक्सचर पेंट में दो प्रकार के विकल्प मौजूद हैं :

क्लासिक इफ़ेक्ट : इस टेक्सचर का प्रभाव दीवारों की सतह पर धब्बेदार, चितकबरा, छीटेदार आदि पुराने एंटिक मेटालिक रंग जैसा प्रभाव छोड़ता है।

लाईनिया Linea : इस प्रकार के टेक्सचर पेंट से दीवारों की सतह पर एंटिक लाइन जैसा लुक प्राप्त होता है।

रोयाल प्ले इनफिनिटेक्स Royale Play Infinitex 

प्रकृति के विभिन्न तत्वों से प्रेरित टेक्सचर के प्रभाव से अपने दीवारों की सतह को सजाने के लिए रोयाल प्ले इनफिनिटेक्स की एक बड़ी रेंज उपलब्ध है। इस पेंट की श्रृंखला में से थीम के अनुसार पेंट की सहायता से टेक्सचर का चयन किया जा सकता है। इसमें निम्नलिखित प्रकार के टेक्सचर इफ़ेक्ट के पेंट उपलब्ध हैं :

  • क्रॉसरोड इफ़ेक्ट : इस प्रकार के पेंट से दीवार की सतह पर थ्री डायमेंशनल लुक प्राप्त होता है।

  • पेब्ब्लस  इफ़ेक्ट : इस प्रकार के पेंट से अपने कमरे की दीवारों को पेंट करवाने पर बारिश से भीगे पथरीले रास्ते पर चलने का दृश्य आपके जहन में जीवंत हो उठेगा।

  • ब्रिक्स इफ़ेक्ट : इस पेंट से दीवारों की सतह पर ईंटो के टेक्सचर का लुक प्राप्त किया जा सकता है। ये टेक्सचर पेंट डिजाईन घर के बाहरी दीवारों पर जितनी आकर्षक लगती हैं, उतनी हीं भीतरी दीवारों पर भी जँचती हैं।

  • शाल (Shale) : इस प्रकार के पेंट से दीवार की सतह पर हार्डबोर्ड, लकड़ी की छाल जैसे रंग के शेड्स का लुक प्राप्त होता है।

हाइव इफ़ेक्ट : ये पेंट आपकी दीवारों पर शहद भरे मधुमक्खी के छत्ते से प्राकृतिक दृश्य को जीवंत रूप प्रदान करेगी।

ब्रीज इफ़ेक्ट : इस पेंट से कमरे की दीवार को पेंट करवाने पर आपके कमरे में सुहाना मौसम बना रहेगा। कमरे के अन्दर जाते हीं आपको  घटाओं से घिरे आसमान में  हवाओं की सनसन ध्वनी प्रतिध्वनित होने जैसे एहसास का स्मरण हो उठेगा।

  • रिप्पल इफ़ेक्ट : रेतीली भू सतह पर जैसे पानी की फुहार पड़ने से कलाकृति उभर आती हैं। ऐसे हीं परिदृश्य का सौन्दर्य आपको इस टेक्सचर पेंट से अपनी दीवारों पर प्रतिबिम्बित होगा।

रोयाल प्ले ड्यून Royale Play Dune

यह टेक्सचर पेंट रेगिस्तान की रेतीली भूमि से प्रेरित है। इस पेंट के दो विकल्प  मेटालिक गोल्ड  एवं सिल्वर शेड  उपलब्घ है।  एशियन पेंट्स की रोयाल प्ले ड्यून से कमरे की दीवारों को पेंट करवाने पर अफ्रीका की मरुभूमि की तेज बारिश एवं कड़ी धूप में चमकीले रेत का परिदृश्य प्रतिबिंबित करेगा। यह पेंट दो प्रकार के टेक्सचर में उपलब्ध है :

  •  ड्रीज्ज्ल Drizzle : इस पेंट से सजी कमरे की दीवारे आपको तेज बारिश की सुन्दरता का बोध करवाएंगी। तेज बारिश से धरती  जैसे तृप्त होती है, ऐसे हीं आपको स्वाभाविक संतुष्टि का अनुभव होगा।

  • हालो Halo: इस टेक्सचर पेंट से सजी कमरे की दीवारों पर सूरज की तेज रोशिनी से चमकती रेत के सौन्दर्य का परिदृश्य स्मरण हो उठेगा।

रोयाल प्ले सफारी Royale Play Safari

यह टेक्सचर पेंट अफ्रीका के जंगल के मध्य यात्रा के दृश्य के सौन्दर्य बोध से प्रेरित है। मेटालिक पिगमेंट युक्त ये पेंट सिल्वर एवं गोल्ड शेड में उपलब्ध है। इसमें दो प्रकार के टेक्सचर इफ़ेक्ट के पेंट उपलब्ध हैं :

 

  • क्लासिक : सहारा के जंगल में चलने वाली तेज हवाओं के साथ उड़ने वाली रेत का परिदृश्य प्रतिबिंबित करती इस टेक्सचर पेंट से आप कमरे की  दीवारों को  प्राकृतिक नज़ारे में ढाल पायेंगे।

  • स्लीट : इस पेंट के टेक्सचर से अपनी दीवारों को सजाने पर रेगिस्तानी बीहड़ बारिश की बौछार का परिदृश्य आपकी कल्पनाओ में उड़ान भरने को सक्रीय हो जाएगा।

रोयाल प्ले स्पेशल इफ़ेक्ट Royale Play Special Effect 

 

 

पानी आधारित यह  पेंट  विभिन्न प्रकार के टेक्सचर के प्रभाव बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। पानी बेस्ड पेंट होने के कारण इसे घर के भीतरी दीवारों के लिए प्रयुक्त करना उपयुक्त रहता है। इस पेंट के माध्यम से दीवारों पर अनेक प्रकार के स्पेशल इफ़ेक्ट विभन्न उपकरण की सहायता से दिया जा सकता है। इसके उदाहरण निम्नलिखित हैं  :

  • जिग ज़ैग इफ़ेक्ट  : दीवारों पर पेंट के माध्यम से इस प्रकार का टेक्सचर बहुत हीं आकर्षक लगता है। इस डिज़ाइनर दीवार पर नज़र एक लम्हे के लिए रूकती अवश्य है।

  • वीविंग इफ़ेक्ट : इस टेक्सचर पेंट से सजी दीवारें किसी कुशल बुनकर के ताने -बाने की मिशाल टेक्सटाइल पर उकेरने जैसी परिदृश्य का स्मरण कराती हैं।

  • टोरेंट इफ़ेक्ट  :  इस टेक्सचर डिजाईन से सजी दीवार आपको मुसलाधार बारिश का दृश्य स्मरण कराती नज़र आएगी।

  • टिम्बर इफ़ेक्ट :  इस टेक्सचर पेंट से सजी दीवारें आपको लकड़ी के घर में रहने का एहसास कराएँगी।

  • स्पोंजिंग इफ़ेक्ट : स्पोंज को पेंट में भीगाकर बेतरतीब पैटर्न में दीवारों पर धब्बे के टेक्सचर से रूप में बनाया जाता है। इस टेक्सचर पेंट से सजी दीवारे आकर्षक नज़र आती हैं।

 

  • स्प्लैश इफ़ेक्ट : इस टेक्सचर से सजी दीवारें गहरे पीले , ऑरेंज  आदि रंगों से चमकती पॉप आर्ट की कलात्मकता को दर्शाती नज़र आती हैं।

  • स्पाइरल इफ़ेक्ट : इस टेक्सचर से सजी दीवारे ज्यामितीय पैटर्न के सौन्दर्य बोध का नमूना पेश करती हैं।

  • स्पेटुला इफ़ेक्ट : स्पेटुला को ट्विस्ट करते हुए विभिन्न दिशाओं  में पेंट की सहायता से दीवारों पर मनचाहे  डिजाईन के टेक्सचर का निर्माण किया जा सकता है।

  • सीशेल  इफ़ेक्ट : इस प्रकार के टेक्सचर में समुद्री सीपीयों की आकृति से दीवारों को अलंकृत किया जाता है।

  • रैग रोलिंग इफ़ेक्ट : इस टेक्सचर पैटर्न से दीवार को सजाने के लिए रिबन , लेस एवं फटे- पुराने कपड़ों को रंग में डुबो कर आड़े -तिरछी दिशा में दीवारों पर रोल करके डिजाईन बनाया जता है।

  • फिज्ज़ इफ़ेक्ट : इस टेक्सचर से सजी दीवारें वालपेपर लगे होने का भ्रम पैदा करती हैं।

  • डिस्क इफ़ेक्ट : इस पैटर्न के टेक्सचर पेंट से सजी दीवारें घरेलू प्लेट्स को कलात्मक ढंग से  एकत्रित कर  दीवारों  को अलंकृत करने की कला का नमूना पेश करती हैं।

  • डेल्टा इफ़ेक्ट :  इस टेक्सचर पैटर्न से सजी दीवार पर पेंट की लेयर  जल स्त्रोत के प्रवाह के प्राकृतिक नज़ारे का एहसास दिलाती है।

  • डपल  इफ़ेक्ट : इस प्रकार के टेक्सचर पैटर्न में पेंटर अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा से अनोखे डिजाईन को दीवारों पर उकेर सकते हैं।

  • क्रिन्क्ल इफ़ेक्ट : इस पैटर्न के टेक्सचर पेंट से दीवारों पर स्पेशल इफ़ेक्ट देने के लिए टिश्यू पेपर का इस्तेमाल किया जाता है।

 

  • काम्बिंग इफ़ेक्ट : कोंब की सहायता से दीवारों पर लाइनिंग , लहरें एवं आड़ी -तिरछी डिजाईन बनाकर दीवारों को फैशनेबल लुक दिया जाता है।

  • कलरवाश इफ़ेक्ट : इस पैटर्न से सजी दीवारों पर नील गगन जैसा लाइट एवं डार्क कलर का इफ़ेक्ट दिया जाता है।

 

  • कैनवास इफ़ेक्ट : अनेक रंगों को मिक्स करके कैनवास के बैकग्राउंड पेंटिंग सा इफ़ेक्ट दीवारों पर दिया जाता है।

  • ब्रशिंग इफ़ेक्ट : ब्रश की सहायता से दीवारों पर मनचाहे डिजाईन का निर्माण किया जाता है। इस पैटर्न से सजी दीवारे पेंटर की कलात्मक सोच को प्रतिबिंबित करती हैं।

  • क्रिस क्रोस  इफ़ेक्ट : इस पैटर्न से सजी दीवारों का टेक्सचर पेंट करते वक्त कलाकार के दिमाग में भावनाओं के प्रवाह को व्यक्त करती हैं। इस प्रकार के टेक्सचर पेंट से  सजी दीवारों का डिजाईन यूनिक होता है।

  • ट्रेलीस इफ़ेक्ट : इस प्रकार के पैटर्न से सजी दीवारों पर ज्यामितीय वक्र के माध्यम से फूलों की आकृति के टेक्सचर का लुक दिया जाता है।

  • ब्लूम इफ़ेक्ट : पेंट से दीवारों की सतह पर खिलते हुए फूलों के टेक्सचर का इफ़ेक्ट पेंट के माध्यम से दिया जाता है।

रोयाल प्ले मेटालिक्स  Royale Play Metallics 

इस प्रकार के पेंट से दीवारों पर मेटल शीट जैसी चमक और चिकनापन लुक प्राप्त होता है। इस पेंट के माध्यम से सभी प्रकार के स्पेशल इफ़ेक्ट जैसे – क्रिन्क्ल , काम्बिंग , डिस्क , ब्रुशिंग , कलर वाश, डपल , रैगिंग, क्रिस क्रोस , ब्लूम , डेल्टा, फिज्ज़ , स्पेटुला , कैनवास , ट्रेल्लीस , ब्रशिंग, सीशैल आदि  विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के प्रयोग से दिया जा सकता है। ये पेंट गंधहीन , नॉन टॉक्सिक एवं गैर ज्वलनशील होते हैं। इस प्रकार के पेंट से दीवारों को सजाने पर  एंटिक लुक का टेक्सचर  प्राप्त होता हैं।

अन्य लेख पढ़िए हिंदी में :

बच्चों के कमरे की सजावट के लिए दीवार पेंट डिजाइन आइडिया

स्टैंसिल पेंटिंग क्या है

डिस्टेंपर VS प्लास्टिक पेंट

 

 

 

 

 

;