Comparison Between Interior Paints – Tractor vs Premium vs Royale इंटीरियर पेंट्स के बीच तुलना -ट्रेक्टर VS प्रीमियम VS रोयाल

इंटीरियर पेंट्स के बीच तुलना, Comparison Between Interior Paints – Tractor vs Premium vs Royale, ट्रेक्टर VS प्रीमियम VS रोयाल, Tractor Emulsion Paint, Premium Emulsion, Royale Paint रोयाल पेंट

interior paint comparison pics

 

 

Comparison Between Interior Paints – Tractor vs Premium vs Royale इंटीरियर पेंट्स के बीच तुलना -ट्रेक्टर VS प्रीमियम VS रोयाल

एशियन पेंट्स कंपनी की इंटीरियर पेंट्स की वृहद् रेंज बाज़ार में उपलब्ध है। ऐसे में अपने घर की पेंटिंग के लिए उपयुक्त पेंट का चुनाव करना अपने आप में एक चुनौती बन जाती है। घर की दीवारों के लिए पेंट का चुनाव करते समय दीवार की दशा को ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।  जैसे – नमी युक्त दीवार, सीलन एवं फुफुन्द आदि की समस्या को ध्यान में रखते हुए पेंट की क्वालिटी का चुनाव करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त पेंट की फिनिशिंग लुक को ध्यान में रखना भी आवश्यक है। जैसे खुले हुए हॉल जहाँ रोशिनी ज्यादा आती हो उसे मैट फिनिश पेंट एवम बंद कमरे जहाँ कोई खिड़की न हो वहाँ के लिए हाई ग्लॉस पेंट का चुनाव करना ठीक रहता है। दीवार में प्लास्टर की खामियां को  ढकने के लिए मैट फिनिश लुक पेंट का चयन करना चाहिए। फिर पेंट की क्वालिटी भी अच्छी हो और आपकी बजट के अन्दर हो ये भी जरुरी है।आप की इन्हीं समस्याओं के समाधान हेतु इंटीरियर पेंट की रेंज में सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली पेंट्स की वैरायटी ट्रक्टर इमल्शन , प्रीमियम एवं रोयाल पेंट्स के विषय में तुलनात्मक जानकारी इस लेख के माध्यम आपके साथ शेयर रहीं हूँ।

Tractor Emulsion Paint  ट्रेक्टर इमल्शन पेंट

यह पेंट कम कीमत में दीवारों पर बेहतर फिनिश लुक प्रदान करता है। ये गुणवत्ता में प्रीमियम इमल्शन पेंट के लगभग एवं डिस्टेंपर पेंट से बेहतर फिनिश लुक प्रदान करता है। ट्रेक्टर  इमल्शन केवल चमक में प्रीमियम इमल्शन से कम है। यदि आप कम कीमत में दीवारों पर प्लास्टिक पेंट का फिनिश लुक प्राप्त करना चाहते हैं। तो ट्रेक्टर इमल्शन आपके बजट पर खरा उतेरेगा। ये पेंट जल्दी  सूखता है। ये किराए पर दिए जाने वाले मकानों की इंटीरियर पेंटिंग के लिए एकदम उपयुक्त है। बेहतर फिनिश लुक के साथ ज्यादा समय तक पेंट दीवारों पर नया बना रहता है एवं कीमत भी ज्यादा नहीं है।

ट्रेक्टर इमल्शन पेंट की विशेषताएं :

दीवारों पर पेंट की ड्यूरेबिलिटी 3-4 वर्ष तक पाने के लिए फ्रेश बनी दीवार पर पेंट की 3 कोटिंग एवं पेंट की हुई दीवार को पुनः पेंट करने पर 2 कोटिंग पेंट की करना आवश्यक है।

पेंट का फिनिश लुक – स्मूथ मैट फिनिश

रंग के शेड्स – 1675 से ज्यादा रंगों के शेड्स उपलब्ध हैं।

दीवार पर पेंट का कवरेज एरिया – 130 -150 sq.ft/liter

 

अपने शहर में  ट्रेक्टर इमल्शन पेंट की सर्विस के लिए  इस लिंक  इंटीरियर पेंटिंग कैलकुलेटर     का प्रयोग करिए।

Premium Emulsion  प्रीमियम इमल्शन

 

प्रीमियम इमल्शन ट्रेक्टर इमल्शन पेंट से महँगा है। इसमें तीन वैरायटी मैट, सैटिन और हाई शीन पेंट के प्रोडक्ट मौजूद हैं।  एक बार दीवारों की सतह पर पेंट करवाने के बाद 4-6 वर्ष दीवारें नयी जैसी बनी रहती हैं। इन तीनों वैरायटी में एक हज़ार से ज्यादा रंगों के शेड्स उपलब्ध हैं। जिनकी विशेषताएं निम्नलिखित है :

Apcolite Advanced  एप्कोलाईट एडवांस्ड

इस पेंट के प्रयोग से दीवारों पर खुबसूरत मैट फिनिश लुक प्राप्त होता है। ये दीवारों पर टिकाऊ पेंट की की फिल्म बनाती है। जिसके कारण कई बार दीवारों के दाग -धब्बे साफ़ करने के बाद भी पेंट नयी जैसी बनी रहती है। मैट फिनिश लुक प्राप्त होने के कारण इसके प्रयोग से दीवारों पर प्लास्टर की फिनिशिंग की खामियों को छुपाने में मदद मिलती है। इस पेंट की विशेषताएं निम्नलिखित हैं :

  • दीवारों पर मैट फिनिश लुक प्राप्त होता है।
  • फंगस एवं नमी प्रतिरोधक क्षमता होने के कारण दीवारें दरार पड़ने से बची रहती हैं।
  • कवरेज एरिया 140-150 sq.fit/लीटर है।
  • 1750 से ज्यादा रंगों के शेड्स में उपलब्ध है।
  • कीमत रूपए लगभग रूपए 300/लीटर।

मैट फिनिश पेंट का उपयोग उन स्थानों के लिए उपयुक्त होता है जहाँ धूल ज्यादा न आती हो जैसे – बेडरूम, डाइनिंग रूम, लिविंग रूम आदि।

  • Apcolite  Premium Satin Emulsion  एप्कोलाईट प्रीमियम सैटिन इमल्शन

यह एक पानी आधारित पेंट है जिसके कारण कार्बनिक यौगिक के तेज गंध से वातावरण सुरक्षित रहती है। इस पेंट से लक्ज़री सैटिन फिनिश लुक प्राप्त होता है। इसकी मजूबत चमकदार लेयर दीवारों पर लगे दाग-धब्बों को अनेक बार साफ करने के बावजूद रंग को फीका पड़ने से सुरक्षित रखते हैं। इस पेंट में बायोपैक तकनीक से युक्त होने के कारण दीवारों पर सीलन के कारण काले धब्बे आदि को पड़ने से सुरक्षित रखती है। इस पेंट की विशेषताएं निम्नलिखित हैं :

  •  स्मूथ सिल्की सैटिन फिनिश लुक।
  • बायोपैक तकनीक से निर्मित होने के कारण कवक के काले धब्बों से दीवारों को सुरक्षित रखती है।
  • सभी प्रकार के घरेलू दाग -धब्बे आसानी से साफ़ किये जा सकते हैं।
  • दीवारों पर पेंट 4-6 वर्षों तक टिकी रहती है।
  • 1530 से भी ज्यादा रंगों के शेड्स में उपलब्ध है।
  • कवरेज एरिया 100- 120 sq.ft/लीटर है।
  • कीमत लगभग रूपए 300/लीटर।

एप्कोलाईट प्रीमियम सैटिन इमल्शन  पेंट का प्रयोग घर के अन्दर प्रवेश द्वार से जुड़े हुए हॉल , बच्चों के बेडरूम , लांड्री एरिया आदि जिस जगह का प्रयोग ज्यादा रफ़ तरीके से होता हो वहाँ करना बेहतर होता है। क्योंकि इस पेंट से सजी दीवारों को बार -बार साफ करने पर भी पेंट की चमक में अंतर नहीं पड़ता है।

  • Interior Finish Lusture इंटीरियर फिनिश लस्टर

ये साल्वेंट बेस्ड पेंट है। ये दीवारों पर सूखने के बाद हार्ड पेंट की लेयर बनाती है। यह दीवारों पर सूखने के बाद एक चमकदार पैटर्न देता है। इस पेंट से पैतेद दीवारों की स्मूथ चमकदार सतह पर पानी एब्सोर्ब नहीं होती है। स्पोंज एवं कम सोडा वाले सोप लिक्विड के प्रयोग से दीवारों पर लगे दाग -धब्बे साफ किये जा सकते हैं। इस पेंट की विशेषताएं निम्नलिखित है :

  • दाग -धब्बों को दीवारों की सतह पर रुकने से सुरक्षित रखती है।
  • कवरेज एरिया 75-95 sq.fit/लीटर।
  • 1000 से ज्यादा रंग के शेड्स में उपलब्ध है।
  • दीवारों पर पेंट 4-6 वर्षों तक टिकी रहती है।

इस प्रकार के पेंट का प्रयोग बाथरूम, किचन जैसी नमी युक्त जगहों पर किया जा सकता है क्योंकि इस पेंट से पेंटेड दीवारों की सतह पर पानी नहीं रूकती है।

प्रति लीटर पेंट की कीमत जानने के लिए लिंक का प्रयोग करिए ।

Royale Paint रोयाल पेंट

इस प्रकार के पेंट की गुणवत्ता उच्च कोटि की होती है। ये कम कार्बनिक यौगिक के मिश्रण से तैयार किये जाते हैं। जिसके कारण घर के अन्दर का वातावरण प्रदूषण रहित बना रहता है। इनमें टेक्सचर पेंट, स्टेंसिल पेंट, एंटिक लुक पेंट एवं किड्स रूम को सजाने के थीम पेंट की वृहद् रेंज मौजूद है। इनसे पेंटेड दीवारों को धोकर साफ़ किया जा सकता है। ये सबसे महँगे किस्म के पेंट होते हैं इनसे सजी दीवारों से घर में रॉयल लुक प्राप्त किया जा सकता है। रॉयल इंटीरियर पेंट की निम्नलिखित वैरायटी उपलब्ध है :

Royale Aspira रोयाल एस्पिरा

इस पेंट से दीवारों के क्रैक लाइन को पूरी तरह ढका जा सकता है। इसे दीवारों की सतह पर चमकदार स्मूथ फिनिश प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त इस पेंट के साथ 5 वर्षों की परफॉरमेंस वारंटी मिलती है। यानि फुफुन्द , पेंट की पपड़ी उतरना, रंग के सहदे का फीका पड़ना आदि की वारंटी मिलती है। पर्यावरण सुरक्षित टेफ़लोन सरफेस प्रोटेक्टर तकनीक से निर्मित किया गया है। जिसके कारण पानी इसकी सतह पर रूकती नहीं है। इस पेंट की विशेषताएं निम्नलिखित हैं :

  • टेफ़लोन सरफेस प्रोटेक्टर
  • 5 वर्षों की परफॉरमेंस वारंटी
  • 7-8 वर्षों तक दीवारों पर नयी जैसी बनी रहती है
  • चमकदार स्मूथ फिनिश लुक
  • दीवारों के क्रैक लाइन को पूरी तरह कवर करने की क्षमता
  • कवरेज एरिया 140-160 sq.fit /liter
  • 1750 से अधिक शेड्स
  • स्पोज एवं सोप से चाय ,पेंसिल, क्रेयोंस आदि के दाग साफ़ किये जा सकते हैं

Royale Atom रोयाल एटम

यह पेंट एक्टिवेटिड कार्बन तकनीक से निर्मित होने के कारण  घर के अन्दर  पेंट से फैले वायु प्रदूषण को दूर करने में सहायक होती है। इस पेंट की ताजगी भरी सुगंध पेंट के के बाद एक हफ्ते तक कायम रहती है। टेफ़लोन सरफेस प्रोटेक्टर तकनीक के प्रयोग से बनी होने के कारण दाग-धब्बे सतह पर जमने से दीवारों को सुरक्षित रखती है। इस पेंट की विशेषताएं :

  • पेंट के बाद एक हफ्ते तक घर के अन्दर का वातावरण सुगन्धित रहता है।
  • रॉयल मैट फिनिश लुक प्राप्त होता है।
  • हल्दी , क्रेयोंस आदि के जिद्दी दाग -धब्बे माइल्ड डिटर्जेंट एवं स्पोंज से साफ़ किये जा सकते है।
  • कवरेज एरिया 140-160 sq.ft/liter।
  • 1750 से अधिक रंगों के शेड्स में उपलब्ध है।

Royale Shyne रोयाल शीन

एंटीफंगल एवं एंटीबैक्टीरियल प्रोटेक्टिव शील्ड के गुणों से युक्त पेंट होने के कारण दीवारों की सतह पर नमी या मौसम के प्रभाव से पैदा होने वाले सूक्षम बैक्टीरिया को 99% तक नष्ट करने में सक्षम है। हानिकारक रसायनों से रहित होने के कारण पर्यावरण के लिए सुरक्षित होते हैं। इस पेंट की विशेषताएं निम्नलिखित हैं :

  • ग्लॉसी स्मूथ फिनिश लुक प्रदान करता है।
  • टेफ़लोन सरफेस प्रोटेक्टर दीवारों पर दाग -धब्बों को टिकने नहीं देता है।
  • ये पेंट दीवारों की सतह पर 8-9 वर्षों तक नयी जैसी बनी रहती है।
  • 1775 से भी अधिक रंगों के शेड्स में उपलब्ध है।
  • कवरेज एरिया 140-150 sq.ft/लीटर है।
  • पर्यावरण को प्रदूषण नहीं फैलाती है।

इंटीरियर पेंटिंग की प्रक्रिया की जानकारी के लिए लिंक का प्रयोग करिए।

अपने घर की पेंटिंग के लिए Color Drive के  प्रोफेशनल पैन्टर्स की राय एवं सेवा लेने के लिए Painting Cost Calculator   लिंक का प्रयोग करिए।

अन्य लेख पढ़िए हिंदी में :

बच्चों के कमरे की सजावट के लिए दीवार पेंट डिजाइन आइडिया

होम इम्प्रूवमेंट आइडियाज – इंटीरियर एंड एक्सटीरियर

एशियन पेंट VS बर्जर पेंट VS ड्यूलक्स पेंट VS नेरोलक पेंट

टेक्सचर पेंटिंग क्या है

स्टैंसिल पेंटिंग क्या है