Wall Putty kya hai, वॉल पुट्टी की विस्तृत जानकारी, Detailed information of Wall Putty, Wall Putty, Wall Putty ke Prakar,Trucare Acrylic Wall Putty, Trucare 2x Primer Putty Mix, Trucare सुपर Putty, Polymer Putty, Wall Putty ke Brand, Wall Putty Coating kab karni Chahiye, Wall Putty ke Prayog se Labh
Detailed information of Wall Putty वॉल पुट्टी की विस्तृत जानकारी
आज आधुनिक तकनीक के प्रयोग से घर की बाहर एवं अन्दर की दीवारों को एक बार पेंट करवाने के बाद वर्षों तक नया लुक प्राप्त किया जा सकता है। इन पेंट्स को दीवारों पर करवाने से पहले बेस कोट पुट्टी की आवश्यक होती है। पुट्टी से दीवारों पर पेंट का स्मूथ लुक प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त दीवारों पर प्लास्टर के डिफेक्ट को भरने , सीलन से दीवारों एवं सीलिंग की बचाव में भी पुट्टी की अहम भूमिका होती है। आजकल बाज़ार में अनेक ब्रांड की पुट्टी की वैरायटी मौजूद है। आप अपनी आवश्यकता अनुसार दीवारों एवं सीलिंग के लिए पुट्टी का चुनाव कर सकते हैं। तो आइये जाने इस लेख के माध्यम से पुट्टी की विस्तृत जानकारी।
वॉल पुट्टी क्या है Wall Putty kya hai
वॉल पुट्टी सफेद पाउडर के रूप में होती है। जो प्लास्टर ऑफ़ पेरिस पाउडर, लिंसीड आयल, वाइट सीमेंट के मिश्रण से तैयार की जाती है। ये दीवारों पर प्लास्टर के बाद मौजूद दरारों को भरने एवं वॉल पेंट की स्मूथ फिनिश लुक प्राप्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है। आजकल पुट्टी की पकड़ दीवारों पर मजबूत बनाने, सीलन से दीवारों एवं छत को बचाने के लिए पॉलीमर मिश्रित पुट्टी भी उपलब्ध है। दीवारों पर प्राइमर एवं पेंट की कोटिंग से पहले पुट्टी की कोटिंग करने से पेंट का स्मूथ फिनिश लुक प्राप्त होने के साथ हीं महँगे पेंट की स्थिरता वर्षों तक बनी रहती है।
वॉल पुट्टी के प्रकार Wall Putty ke Prakar
आजकल बाज़ार में विभिन्न ब्रांड की पुट्टी उपलब्ध है :
- वाटर बेस्ड पुट्टी : इस प्रकार की वाल पुट्टी को दीवारों पर सीधे लगाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। ये रेडीमेड पानी आधारित पुट्टी होती है।
- सीमेंट बेस्ड पुट्टी : इस प्रकार की पुट्टी पाउडर के रूप में उपलब्ध होती है। इसे लगाने से पहले पानी में मिक्स करके तैयार किया जाता है।
- पॉलीमर पुट्टी : इस प्रकार की पुट्टी भी पाउडर के रूप में होती है। इसे पानी में मिक्स करके दीवारों पर लगाने के लिए तैयार किया जाता है।
एशियन पेंट्स ब्रांड की वॉल पुट्टी की निम्नलिखित वरायटी उपलब्ध हैं :
ट्रूकेयर एक्रेलिक वॉल पुट्टी Trucare Acrylic Wall Putty
ऐशियन पेंट्स की ऐक्रेलिक वॉल पुट्टी इंटीरियर दीवारों एवं सीलिंग के प्रयोग किये जाने वाली पुट्टी की सर्वोत्तम गुणवत्ता से युक्त है। ये पानी आधारित पुट्टी होने के कारण पर्यावरण को गंध के प्रदूष्ण से मुक्त रखती है। अन्य वाटर बेस्ड पुट्टी के मुकाबले इसमें पानी एवं हवा के रिसने को रोकने की क्षमता अधिक होती है। जिसके कारण दीवारों में फंगस लगने से रोकने में सक्षम होती है। इसके अतिरिक्त पेंट की दीवारों पर मजबूत पकड़ बनाने सफेदी और चमकदार लुक प्राप्त करने में साहायक होती है।
ट्रूकेयर 2x प्राइमर पुट्टी मिक्स Trucare 2x Primer Putty Mix
एशियन पेंट्स ब्रांड की 2x मिक्स प्राइमर पुट्टी पानी आधारित प्राइमर मिक्स पुट्टी है। इस पुट्टी की बेस कोटिंग करने के बाद प्राइमर की कोटिंग करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके बाद डायरेक्ट पेंट की टॉप कोटिंग की जा सकती है।
ट्रूकेयर सुपर पुट्टी मिक्स Trucare सुपर Putty
ये पुट्टी सीमेंट बेस्ड पाउडर के रूपमें आती है। इससे दीवार पर लगाने से प्लास्टर की तरह 6mm तक की मोटी पर्त प्राप्त की जा सकती है। इस पुट्टी को लगाने के लिए तैयार करने के बाद 15 मिनट के अन्दर प्रयोग किया जा सकता है।
पॉलीमर पुट्टी Polymer Putty
इस प्रकार की पुट्टी में व्हाइट सीमेंट के अतिरिक्त कैमिकल फाइबर मिक्स होती है। इसके कारण पॉलीमर पुट्टी की पकड़ दीवारों के सतह पर केवल वाइट सीमेंट मिक्स पुट्टी से ज्यादा होती है। इसके अतिरिक्त इस प्रकार की पुट्टी से दीवारों पर बेस कोट करने से दीवारों एवं पेंट के बीच पानी , हवा के रिसाव होने की संभावना न के बराबर होती है। जिससे दीवारों में दरार या फंगस लगने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त दीवारों की सतह पर पेंट की स्थिरता वर्षों तक बनये रखने में पॉलीमर पुट्टी उपयुक्त होती है। पॉलीमर पुट्टी का आयात विदेशों से किया जाता है। ये भारत में अभी तक नहीं बनाई जाती है। जिसके कारण इस प्रकार की पुट्टी की कीमत भारत में बनाई जाने वाली वॉल पुट्टी से 5 से 10 प्रतिशत तक ज्यादा होती है। पॉलीमर वॉल पुट्टी का उदहारण निम्नलिखित है :
इंडिगो पॉलीमर पुट्टी
वॉल पुट्टी के ब्रांड Wall Putty ke Brand
भारत में वॉल पुट्टी ब्रांड्स के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं :
- एशियन पेंट्स वॉल पुट्टी
- बिरला व्हाइट वॉलकेयर पुट्टी
- जेनसन और निकोलसन वॉल पुट्टी
- जे के वॉल पुट्टी
- त्रिमूर्ति वाल पुट्टी
- प्राइम वॉल पुट्टी
- वेलवेट वॉल पुट्टी
- सिमको वॉल पुट्टी
वॉल पुट्टी कोटिंग कब करनी चाहिए Wall Putty Coating kab karni Chahiye
पुट्टी की कोटिंग दीवारों की ऊँची- नीची सतह एवं दरारे होने पर करना आवश्यक हो जाता है। पुट्टी कोटिंग से पूर्व दीवारों एवं सीलिंग की सतह को सैंड पेपर , पुट्टी नाइफ या पेंट स्क्रेपर की मदद से चिकना करना होगा। इसके बाद धूल के कणों को पूरी तरह से साफ़ करना होगा। यदि दीवारों पर दरारे हों तो स्क्रूड्राईवर की सहायता से उसके अन्दर फँसे पेंट या धूल के कणों को बाहर निकालना होगा। इसके बाद पुट्टी को दिवार की सतह की दरारों एवं छेद में भरकर बंद करना होगा। इसके बाद सैंड पेपर की साहयता से रगड़ कर सतह को समतल करना होगा। इन सभी प्रक्रिया के बाद वॉल पुट्टी की कोटिंग के लिए आपकी दिवार तैयार हो जाएगी।
वॉल पुट्टी के प्रयोग से लाभ Wall Putty ke Prayog se Labh :
कमरे की दीवारों एवं सीलिंग को पेंट करने से पूर्व पहली कोटिंग वॉल पुट्टी की करना निम्नलिखित कारणों से आवश्यक है :
- शैवाल और कवक के विकास को रोकता है।
- पुट्टी की कोटिंग करने से दीवारों की सतह पर नमी नहीं पहुँचती है। जिसके कारण दीवारों में दरार नहीं आती है।
- पुट्टी का प्रयोग नमी युक्त एवं दीवारों की सूखी सतह दोनों पर प्रयोग किया जा सकता है।
- पुट्टी की कोटिंग से युक्त दीवारों पर पेंट की पकड़ लम्बे समय तक टिकी रहती है।
- दीवारों की सतह पर पेंट की खपत कम होती है।
- पुट्टी की कोटिंग युक्त दीवारों पर सभी प्रकार के पेंट का स्मूथ फिनिश लुक आता है।
- पॉलीमर पुट्टी से दीवारों पर पहली कोटिंग करने से एंटी-कार्बोनेशन कण मौजूद होने के कारण सीलन प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो जाती है।