Wood Painting – Standard Processes and Procedures लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने की प्रक्रिया

वुड पेंटिंग टिप्स, वुड पेंटिंग, वुड पेंट का चुनाव, लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने के सामग्री , Wood Painting, लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने की  प्रक्रिया ,  प्राइमर का प्रयोग , वुड पेंटिंग टिप्स, ट्राईसोडियम फोस्फेट सलूशन का प्रयोग , Wood Painting Process

wood painting process pic

Wood Painting – Standard Processes and Procedures लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने की प्रक्रिया

आज आधुनिक तकनीक के प्रयोग से बनी वुड पेंट की वृहद् रेंज बाज़ार में उपलब्ध है। जिनकी सहायता से लकड़ी के पुराने फर्नीचर को नया चमकदार लुक दिया जा सकता है। अब अपने घर के फर्नीचर को आप खुद पेंट कर सकते हैं। क्योंकि इन पेंट्स से लकड़ी के फर्नीचर को रंगने से पहले  थिनर मिलाकर पतला करने की आवश्यकता नहीं होती है। बस आपको डायरेक्ट रंगना शुरू कर देना है। आप अपने घर के लिए खुद एक कुशल पेंटर की भूमिका निभा सकते हैं। किन्तु फर्नीचर को पेंट करने से पहले आपको पेंट के चुनाव एवं रंगने के दौरान  कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होगा। तो आइये जाने इस लेख के माध्यम से लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने की प्रक्रिया की जानकारी।

वुड पेंट का चुनाव Wood Paint Ka Chunav

घर के अन्दर एवं बाहर के प्रयोग की जाने वाली फर्नीचर के लिए बाज़ार में अलग – अलग वुड पेंट की रेंज उपलब्ध है।  घर के बाहर के फर्नीचर को अल्ट्रा वायलेट प्रोटेक्टिव शील्ड युक्त पेंट से रंगने से पेंट की चमक वर्षों तक बनी रहती है। इसके अतिरिक्त एमडीएफ वुड  एवं  कम घनत्व (मोटाई )  वाले प्लाईवुड से बनी फर्नीचर को मजबूती प्रदान करने के लिए भी पेंट प्रोडक्ट उपलब्ध है। यदि आप अपने कीमती फर्नीचर के पेंट को दाग-धब्बे एवं स्क्रैच से सुरक्षित रखना चाहते हैं। तो इसके लिए भी वुड पेंट के विकल्प मौजूद हैं। तो लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने से पूर्व आपको उपयुक्त पेंट का चुनाव करना होगा।

 लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने की सामग्री  Lakdi Ke Furniture ko Paint karne ki Samgri

  • पेंट
  • 150 ग्रिट सैंड पेपर
  • पेंट ब्रश , पेंट रोलर
  • लाटेक्स पेंट टेप
  • प्राइमर
  • प्लास्टिक शीट या पेंटर्स ड्राप क्लॉथ

लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने की  प्रक्रिया Lakdi Ke Furniture ko Paint karne ki Prakriya

  • सैंड पेपर का प्रयोग   Sand Paper ka Prayog :

sanding pic

लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने से पहले उसकी सतह को समतल (प्लेन) करने के लिए सैंड पेपर से रगड़कर अतिरिक्त लकड़ी के बुरादे को निकालना आवश्यक होता है। क्योंकि खुरदरी सतह पर पेंट का एक सामान लुक नहीं प्राप्त होता है। यदि आप बिना पेंट की हुई लकड़ी के फर्नीचर को पेंट करने जा रहे हैं, तो सैंड पेपर से रगड़ने के बाद अतिरिक्त्त डस्ट को पेंट ब्रश या से वैक्यूम क्लीनर से साफ़ कर लिजिये। फिर गिले कपड़े से पोछ कर लकड़ी को सूखा लीजिये। जिससे लकड़ी की सतह पर डस्ट पूरी तरह से साफ़ हो जाएगा।

यदि पेंट की हुई लकड़ी के फर्नीचर को नया रंग देना चाहते हैं। तो पेंट को पूरी तरफ से फर्नीचर की  सतह पहले  पुट्टी नाइफ के प्रयोग से साफ़ करिये। फिर सैंड पेपर से रगड़ कर पूरी तरह से पेंट साफ़  करिये। इसके बाद यदि लकड़ी की सतह पर किसी प्रकार का दाग या पेंट शेष रह गया हो, तो उसे साफ़ करने के लिए  “ट्राईसोडियम फोस्फेट सलूशन” का प्रयोग किया जा सकता है।

“ट्राईसोडियम फोस्फेट सलूशन” से लकड़ी की सतह पर बचे हुए दाग या पेंट के निशान को साफ़ करने की विधि :

  • दो कंटेनर गुनगुना पानी
  • दो स्पोंज के टुकड़े
  • रबर ग्लव्स हाथ में पहनने के लिए

एक कंटेनर में गुनगुना पानी लीजिये ,दूसरे  कंटेनर में चार लीटर गुनगुने पानी में  1/4 कप ट्राईसोडियम फोस्फेट डालकर लकड़ी के स्टिक से मिक्स कर लीजिये। अब हाथों में रबर ग्लव्स पहन कर एक बार ट्राईसोडियम फोस्फेट वाले सलूशन में डीप करके लकड़ी की सतह को रगड़ कर पोछिये। फिर पोछी गई सतह दूसरे कंटेनर के गुनगुने पानी में डिप करके निचोड़ने के बाद साफ़ करिए। इसी प्रक्रिया को दुहराते हुए लकड़ी को पूरी तरह किया जा सकता है। लकड़ी की सतह साफ़ हो जाने के कपड़े से सूखा लीजिये।

वुड पुट्टी का प्रयोग  Wood Putti ka Prayog

 

लकड़ी की सतह पर कील के छेद या किसी प्रकार की कट के निशान हो तो वुड पुट्टी की सहायता से भर दीजिये। पुट्टी के पूरी तरह से सूखने के बाद सैंड पेपर से रगड़ कर सतह को समतल कर लीजिये। इसके बाद कपड़े से पोछ कर लकड़ी की सतह से डस्ट को पूरी तरह से साफ़ कर लीजिये।

लाटेक्स टेप का प्रयोग  Latex Tape ka Prayog 

फर्नीचर पर लगे हैंडल या नॉब को लाटेक्स टेप की सहायता से कवर कर दीजिये। जिससे पेंटिंग करने के दौरान उन पर पेंट के दाग नहीं लगेंगे। इसी प्रकार यदि आपको फर्नीचर के किसी सतह को दूसरे रंग से पेंट करना है, तो उस सतह को भी लाटेक्स टेप से कवर कर सकते हैं।

 प्राइमर का प्रयोग  Primer  ka Prayog

 

वुड पेंट के आधार पर प्राइमर का चुनाव करना चाहिए:

  • आयल बेस्ड वुड पेंट के लिए आयल बेस्ड प्राइमर और वाटर बेस्ड वुड पेंट के लिए वाटर बेस्ड प्राइमर का प्रयोग करना उपयुक्त रहता है।
  • यदि डार्क रंग के पेंट से वुड को पेंट करना है, तो ग्रे रंग के प्राइमर का प्रयोग करना चाहिए। इससे आप पेंट की ज्यादा कोटिंग करने बचा जा सकता हैं।
  • यदि हल्के रंग के पेंट से लकड़ी को पेंट करना है, तो सफ़ेद प्राइमर का प्रयोग करना ठीक रहता है।

अब फर्श पर प्लास्टिक शीट फैला कर उसके ऊपर लकड़ी के फर्नीचर को रखने के बाद  प्राइमर को पेंट ब्रश की सहायता से लकड़ी की सतह पर पूरी तरह से कवर का दीजिये।

वुड पेंट का प्रयोग  Wood Paint ka Prayog :

अब आप अपने मनचाहे रंग के पेंट के सेमी ग्लॉस , मैट या हाई ग्लॉस फिनिश लुक वुड पेंट के द्वारा पेंट की एक कोटिंग करने के बाद सूखने के लिए छोड़ दीजिये। इसके बाद दूसरी और अंतिम पेंट की कोटिंग करने के बाद आप अपने लकड़ी के फर्नीचर को नए लुक में अपने घर में सजा सकते हैं।

वुड पेंटिंग टिप्स Wood Painting Tips :

हाई ग्लॉस पेंट रोशिनी पड़ने पर ज्यादा चमकते हैं। जिसके कारण फर्नीचर की पेंटिंग डिफेक्ट ज्यादा स्पष्ट नज़र आती है। इसके विपरीत मैट फिनिश लुक में रोशिनी एब्सोर्ब हो जाने के कारण डिफेक्ट छुप जाते हैं। इसलिए ज्यादातर फर्नीचर को सेमी ग्लॉस फिनिश लुक से पेंट करना पसंद किया जाता है। इनसे फर्नीचर में शाइन भी रहती है और डिफेक्ट भी स्पष्ट नजर नहीं आते हैं। वुड पेंटिंग के लिए पहला कोट मैट फिनिश पेंट का करने के बाद फाइनल कोट सेमी ग्लोस फिनिश पेंट का करना उपयुक्त रहता है।

लकड़ी को दीमक लगने के खतरे से बचाने के लिए आप वुडटेक टर्मीशील्ड पेंट की एक कोटिंग का प्रयोग किया जा सकता है । अपने मनचाहे वुड पेंट को चुनने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इस पोस्ट में नीचे दिए लिंक का प्रयोग करिए।

अन्य लेख पढ़िए हिंदी में :

 एशियन पेंट VS बर्जर पेंट VS ड्यूलक्स पेंट VS नेरोलक पेंट

बच्चों के कमरे की सजावट के लिए दीवार पेंट डिजाइन आइडिया

टेक्सचर पेंटिंग क्या है

हमें अपने घर को पेंट करने की आवश्यकता क्यों है

स्टैंसिल पेंटिंग क्या है

डिस्टेंपर VS प्लास्टिक पेंट