Why We Need to Paint Our Home हमें अपने घर को पेंट करने की आवश्यकता क्यों है

Need to Paint Our Home, Why We Need to Paint Our Home,  अपने घर को पेंट करने की आवश्यकता क्यों है, Ghar ko Paint Karana  kyon Aavashyak hai, Ghar ko Paint kyon Karana  chahiye, हाउस पेंटिंग कराने की वजह

घर पेंट क्यों करवाएं pic

 

Why We Need to Paint Our Home हमें अपने घर को पेंट करने की आवश्यकता क्यों है

मौसम की विषम परिस्थितियों से शरीर की सुरक्षा हेतु हमें घर की आवश्यकता होती है। किन्तु केवल चार दीवारों और छत बना लेने मात्र से हीं शरीर को सुरक्षित रख पाना संभव नहीं है। पूर्णतयः सुरक्षित तन एवं मन की प्रसन्नता के लिए घर में स्वच्छ वातावरण का होना आवश्यक है। घर में स्वच्छता एवं कीटाणुरहित वातावरण को बनाए रखने के लिए घर के बाहरी एवं भीतरी दीवारों एवं छत को पेंट करने की आवश्यकता होती है।

किन्तु केवल पेंट करवाने के लिए हीं बिना सोचे – समझे किसी भी पेंट का चुनाव कर लेने से घर में स्वच्छ वातावरण प्राप्त कर पाना असंभव है। घर के लिये पेंट का चयन करने के लिए अपने क्षेत्र की जलवायु , दीवारों एवं छत की स्थिति एवं पेंट पर खर्च करने योग्य आर्थिक बजट सभी का उचित समायोजन आवश्यक है। इसके लिए हमें किसी पेशेवर पेंटर की राय से ब्रांडेड पेंट का चुनाव करना चाहिए। पेंट के चुनाव सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल के नीचे दिए लिंक का प्रयोग कर सकते हैं। आज मैं इस लेख के माध्यम से घर को पेंट करने की आवश्यता की जानकारी आपके साथ शेयर कर रही हूँ।

घर को पेंट कराना क्यों आवश्यक है Ghar ko Paint Karana  kyon Aavashyak hai

सीलन से मुक्ति पाने के लिए :

घर के अन्दर की दीवारों एवं छत को पेंट करवाने से सीलन की समस्या से बचा जा सकता है। सीलनयुक्त दीवारों एवं छत की सतह पर सूक्ष्म कीटाणु उत्पन्न हो जाते हैं। जिससे दीवारों एवं छत पर फुफुन्द लग जाती है। फलस्वरूप दीवारों एवं छत से पेंट की पपड़ी उतर कर गिरने लगती है। इस समस्या के समाधान हेतु एशियन पेंट्स की प्रीमियम इमल्शन पेंट का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त पेंट के कई ऐसे प्रोडक्ट हैं, जिनके प्रयोग से घर के अन्दर की दीवारें एवं छत सीलन से पूर्णतयः सुरक्षित  रहती हैं।

दीवारों एवं छत में पड़े दरार की मरम्मत करने के लिए :

उचित देख- रेख के अभाव में घर की दीवारों एवं छत में दरार आ जाती है। जिससे बारिश के मौसम में इन दरारों से पानी रिसने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान नयी तकनीक की पेंट एवं पुट्टी के प्रयोग से संभव है। दीवारों एवं छत में पड़े क्रैक लाइन को छुपाने के लिए नेरोलक पेंट की इंटीरियर पर्ल्स इमल्शन पेंट का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अनेक  पेंट प्रोडक्ट मौजूद हैं। आप अपने बजट के अनुसार इनमें से चुनाव कर सकते हैं।

घर के अन्दर के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए : 

आधुनिक तकनीक से बनी पेंट्स ब्रांड में कई ऐसे प्रोडक्ट मौजूद हैं। जिनसे अपने घर को पेंट कराने पर घर के अन्दर की हवा को फ्रेश रखने में मदद मिलती है। घर में इलेक्ट्रोनिक उपकरण से निकलने वाली गैस , किचन से उठने वाली तेल की गंध एवं डस्टबिन की गंध आदि मिलकर एक प्रकार गंघ का निर्माण करते हैं। जो घर के अन्दर के वातावरण को फ्रेश रखने में बाधा उत्पन्न करती हैं। इस समस्या के समाधान हेतु बर्जर इजी क्लीन फ्रेश पेंट से घर के अन्दर की दीवारों को पेंट करवाया जा सकता है।

दाग- धब्बे से मुक्त दीवारों के लिए :

घर के अन्दर की दीवारों एवं छत पर सीलन के धब्बे , किचन की दीवारों पर तेल की चिकनाई एवं धूल-मिटटी के जमाव से छुटकारा पाने के लिए आज अनेक प्रकार के पेंट प्रोडक्ट मौजूद हैं। जिनसे पेंट करवाने पर साफ चमकती हुई दीवार से अपने घर की रौनक को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए एशियन पेंट्स की रोयाल लक्ज़री पेंट से घर के आंतरिक दीवारों को पेंट करवाया जा सकता है। इस पेंट से रंगी दीवारों पर लगे दाग-धब्बों को गीले कपड़े से पोछ कर साफ़ किया जा सकता है।

घर के अन्दर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए :

आधुनिक तकनीक से तैयार किये गए ब्रांडेड पेंट्स में अनेक ऐसे प्रोडक्ट मौजूद हैं। जिनसे घर के बाहरी दीवारों को पेंट करवाने पर घर के अन्दर का तापमान सामान्य तापमान से 5 डिग्री तक कम रहता है। ऐसे पेंट ज्यादा गर्म जलवायु वाले क्षेत्र के लिये उपयुक्त रहते हैं। नेरोलक एक्सेल टाइल गार्ड से घर के बाहर के रूफ टॉप को पेंट करने एवं ड्यूलक्स वेदरशील्ड मैक्स से बाहरी दीवारों को पेंट करवाया जा सकता है। ये पेंट्स हीट गार्ड तकनीक के प्रयोग से बनी हैं। जो घर के अन्दर के तापमान को नियंत्रित रखती हैं।

घर को वर्षों तक नया बनाए रखने के लिए :

घर के बाहरी दीवारों को नए जैसा लुक प्रदान करने के लिए अनेक पेंट प्रोडक्ट मौजूद हैं। जिनसे पेंट करवाने से घर के बाहरी दीवारों पर पानी ,धूल-मिटटी के कण आदि नहीं ठहरते हैं। इसके अतिरिकत बदलते मौसम की मार जैसे तेज धूप के कारण दीवारों के रंग का फीका पड़ना , तेज बारिश के मौसम में दीवारों पर शैवाल का जमना , दीवारों में क्रेक्स पड़ना आदि से दीवारे एवं रूफ टॉप को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके लिए वेदरकोट आलगार्ड पेंट प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। जिनसे पेंट करवा कर घर को नया बनाए रखा जा सकता है।

घर के इंटीरियर को क्लासिक लुक देने के लिए :

ऐसे अनेक पेंट के प्रोडक्ट उपलब्ध है, जिनके प्रयोग से दीवारों पर स्पेशल इफ़ेक्ट , विभिन्न प्रकार घरेलू औजार के प्रयोग एवं स्टैंसिल के द्वारा टेक्सचर पेंटिंग  किया जा सकता है। इन  पेंट्स की मदद से अपने घर के अंदर ग्लैमरस , क्लासिक, प्राकृतिक एवं बच्चों के लिए काल्पनिक दुनिया का लुक बनाया जा सकता है।

अंत में ये कहना गलत न होगा कि घर में स्वच्छ वातावरण एवं सकारात्मक उर्जा के लिए घर को पेंट करवाने से बेहतर कोई और उपाय नहीं है। तो यदि आपके घर में भी उपर्युक्त समस्याओं में से कोई समस्या मौजूद है। तो नीचे दिए लिंक की सहायता से अपने समस्याओं के निदान हेतु उचित पेंट का चयन करिए, और अपने घर को पेंटिंग के जरिये नया लुक प्रदान करिए।

अन्य लेख पढ़िए हिंदी में :

एशियन पेंट VS बर्जर पेंट VS ड्यूलक्स पेंट VS नेरोलक पेंट

डिस्टेंपर VS प्लास्टिक पेंट

टेक्सचर पेंटिंग क्या है

स्टैंसिल पेंटिंग क्या है

बच्चों के कमरे की सजावट के लिए दीवार पेंट डिजाइन आइडिया