Wall Paint Designs Idea For Kids Room Decor बच्चों के कमरे की सजावट के लिए दीवार पेंट डिजाइन आइडिया

 Ceiling Themes ,  Chhota Bhim Collection, Kids Room Decor Wall Paint Themes,  Stencils , Chhota Bhim Day And Night View  Quest For Laddoos ,  Magneeto  Themes,  Ceiling Themes , Wall Paint Designs Idea For Kids Room Decor,  बच्चों के कमरे की सजावट के लिए दीवार पेंट डिजाइन आइडिया,  Kids Room Decor

Wall Paint Designs Idea For Kids Room Decor बच्चों के कमरे की सजावट के लिए दीवार पेंट डिजाइन आइडिया

प्रत्येक बच्चे कीअपनी सपनों की दुनिया होती है। जिसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसके व्यक्तित्व पर असर पड़ता है। कुछ बच्चों को कार्टून करैक्टर पसंद होते हैं, कुछ का रुझान संगीत की तरफ होता है , कुछ का चाँद – तारे  एवं प्रकृति से जुड़ाव होता है ,कुछ को जंगल एवं जानवर तो कुछ  बच्चों का रुझान स्पोर्ट्स की तरफ होता है। वो अपनी पसंद के करैक्टर की तरफ बड़े होकर बनना चाहते हैं। सपनो को नयी दिशा मिलती है। यही नहीं उनमें तार्किक बुद्धि का भी विस्तार होता है। जिसके आधार पर जीवन में आने वाली समस्याओं से बाहर निकलने के दृष्टिकोण का विकास होता है।

बच्चों के सपनो की उड़ान को पंख देने के लिए उनके कमरे की दीवारों एवं सीलिंग को उनके पसंद की दुनिया में बदला जा सकता है इसके लिए आपको  एशियन पेंट्स की थीम्स पेंटिंग के विकल्प का चयन करना होगा। प्रस्तुत है इस लेख के माध्यम से बच्चो के कमरे की सजावट के लिए दीवारों एवं सीलिंग के पेंट डिजाईन आईडिया।

Kids Room Decor Wall Paint Themes  बच्चों के कमरे के लिए दीवार पेंट थीम्स

बच्चों में कल्पना शक्ति के विकास को जन्म देने के लिए उनकी पसंद की दुनिया उनके कमरे में  एशियन पेंट्स की थीम के जरिये बनाया जा सकता है। इस प्रकार का माहौल बच्चों के कमरे में बना कर आप उनके बचपन को सपनो की दुनिया में पनपने का अवसर प्रदान कर सकते हैं। जहाँ वो पूरी आजादी से अपने ख्यालों की नीव मजबूत कर पायेंगे। जो आगे चलकर उनके व्यक्तित्व को निखारने का काम करेगी। आप ऐशियन पेंट्स की थीम पेंटिंग के निम्न विकल्पों का चयन कर सकते हैं :

  1. छोटा भीम कलेक्शन
  2. मैगनेटो थीम्स
  3. सीलिंग थीम्स
  4. ग्लो थीम्स

छोटा भीम कलेक्शन  Chhota Bhim Collection

छोटा भीम कार्टून करैक्टर पसंद करने वाले अपने बच्चे के रूम को आप इस प्रकार के पेंटिंग थीम से सजाकर, उसके सपनो की दुनिया, उसके कमरे में उतार सकती हैं। एशियन पेंट्स की तरफ से पेंटिंग के निम्न विकल्प मौजूद हैं :

स्टैंसिल  Stencils :

इसके अंतर्गत दीवारों को पेंट से सजाने के दो विकल्प मौजूद हैं :

  • चुलबुली छुटकी

  • छोटा भीम

छोटा भीम डे व्यूह एंड नाइट व्यूह (क्वेस्ट फॉर लड्डू)  Chhota Bhim Day And Night View  Quest For Laddoos

इस थीम पेंट से दीवारों को पेंट करने पर कमरे की लाइट बंद करते हीं आपका बच्चा अपने पसंदीदा कार्टून करैक्टर छोटा भीम के दोस्तों में शामिल होकर लड्डू की खोज में निकल पड़ेगा।

मैगनीटो थीम Magneeto Theme

एशियन पेंट्स कंपनी के मगनीटो थीम पेंट में छोटा भीम के सभी दृश्य को बस मैगनेट के आसपास क्लिक करने पर देखा जा सकता है।  मैगनीटो थीम पेंट से अपने बच्चे को कार्टून करेक्टर के साथ सपनों की दुनिया में पहुँचने का रोमांच मिलेगा। इस पेंट थीम में निम्न विकल्प मौजूद है :

  • पार्टी  ऑल नाईट : इस पेंटिंग थीम से सजी कमरे की दीवारों के साथ बच्चे खुद को पार्टी में अपने पसंदीदा करैक्टर के साथ एन्जॉय करने के एहसास में  मीठी नींद का आनंद ले पायेंगे।

  • फारेस्ट -ओ – मेनिया : इस पेंटिंग थीम से सजी कमरे की दीवारों के साथ बच्चे नींद में जंगल की रोमांचक सफ़र पर निकल पड़ेंगे।

  • छू मंतर छू : इस पेंटिंग थीम के साथ बच्चे जादुई दुनिया के बीच होने का एहसास अपने आसपास कर सकेंगे।

बच्चों के कमरों के लिए ग्लो थीम्स पेंट  Glow Theme Paint for Kids Room

इस थीम पेंटिंग से सजी दीवारों का व्यू दिन की रोशिनी में अलग और रात के अँधेरे में अपनी चमक के साथ दूसरी दुनिया का सैर करवाएंगे। आपके बच्चे दिन और रात में अलग -अलग मिशन पर होने का एहसास करेंगे। इस प्रकार का माहौल उनकी काल्पनिक क्षमता में वृद्धि करेगी। ग्लो थीम पेंट के निम्न विकल्प मौजूद हैं :

  • वाइल्ड एनकाउंटर :  इस जंगल के थीम से सजे कमरे में आपका बच्चा जानवरों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का एहसास करेगा। उसके अन्दर जानवरों के लिए सहानभूति एवं मित्रता की भावना  पैदा होगी।

  • फन एट द सर्कस  : सर्कस की हैरतअंगेज  दृश्यों से सजी कमरे की दीवारों के बीच रहने पर आपके बच्चे में भी कुछ अनोखा करने की भावना का जन्म होगा। इसके अतिरिक्त शरीर की असीमित क्षमता का आंकलन करने की बुद्धि का विकास हो सकेगा।

  • रश ऑवर : इस थीम से सजी दीवारों के साथ रहने पर आपके बच्चे में ग्राउंड में खेलने वाले गेम्स के अतिरिक्त जल एवं नभ के रोमांचक स्पोर्ट्स के प्रति भी रुझान उत्पन्न होगी।

  • फ़्लाइंग किक : इस थीम पेंटिंग से सजे कमरे में आपका बच्चा फूटबोलर बनने के सपनों को सच करना चाहेगा।

  • जुरासिका : इस थीम पेंटिंग के साथ बच्चे में लुप्त हो चुके जानवरों के विषय में जानने की जागरूकता उत्पन्न होगी।

  • प्रिंसेस ऑफ़ पॉप : यदि आपकी लाडली की सिंगर बनने की इच्छा है, तो ये थीम पेंटिंग उसे दिन- रात एक महान गायिका बनने के लिए प्रेरित करेगी।

  •  ट्रेजर सीकर : ये थीम आपके बच्चे में समुद्री नाविक जैसे रोमांचक सफ़र को तय करने के हौसले को जन्म देगी।

  • क्वीन ऑफ़ द सी : यदि आपकी लाडली को स्विमिंग का शौक है, तो ये थीम पेंटिंग उसे जलपरी बनने या गोताखोर बनकर पानी के अन्दर की दुनिया देखने को प्रेरित करेगी।

  • बैटल इन द स्काई  : ये थीम पेंटिंग आपके बच्चे को देश की सुरक्षा के लिए एयरफाॅर्स में भर्ती होने की प्रेरणा देगी।

  • वन्स अपॉन अ टाइम : अक्सर लडकियाँ बचपन में फैरी टेल्स की कहानियां सुनना पसंद करती हैं और अपने सपनो की दुनिया में खुद को प्रिंसेस के रूप में देखती हैं। आप अपनी प्रिंसेस के कमरे को इस पेंटिंग थीम से पेंट करवा कर उसके सपनो को पंख दे सकती हैं।

  • ट्रैफिक जाम : इस थीम पेंटिंग से अपने बच्चे के कमरे को पेंट करवाकर आप उसे सड़क पर ट्रैफिक जाम होने के कारण एवं ट्रैफिक के नियम की जानकारी के लिए जागरूक कर सकते हैं।

  • हाउ इज देट : यदि आपका बच्चा क्रिकेट प्लेयर बनना चाहता है, तो आप इस थीम से उसके कमरे की दीवार को सजाकर उसके अन्दर क्रिकेट से सम्बंधित रूल्स को जानने की उत्सुकता को बढ़ा सकती हैं।

  • छू छू ट्रेन: बच्चो को ट्रेन की आवाज एवं सफ़र करना पसंद होता है। आप अपने बच्चे के कमरे को इस थीम पेंटिंग से सजाकर उसके अन्दर ट्रेन की लम्बी सफ़र तय करने के लिए ट्रेन ड्राईवर बनने के सपने को साकार कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उसके अन्दर ट्रेन के इतिहास को जानने की उत्सुकता भी उत्पन्न होगी।

  • रॉक ऑन  : यदि आपके बच्चे में रॉक स्टार बनने की चाह है तो इस पेंटिंग थीम से उसके कमरे को सजाकर आप उसके सपने को हकीकत में बदलने की जमीन तैयार कर सकती हैं।

  • ज़ेरोस & वन्स : अपने बच्चे में विज्ञान के प्रति इंटरेस्ट बढ़ाने के लिए आप इस थीम पेंटिंग से उसके कमरे की दीवारों को सजा सकती हैं।

  • बर्ड थीम स्टोरी  : इस थीम पेंटिंग से सजी दीवारों से आपके बच्चे बातें करेंगे, चूँ -चूँ  करती आई चिड़िया कविता गुनगुनायेंगे। आप उनके अन्दर स्टोरी टेलिंग कला को पनपने से नहीं रोक पाएँगी।

  • रॉक क्लाईम्बर : इस थीम पेंटिंग से सजी दीवारें आपके बच्चे को साहसिक एवं रोमांचक स्पोर्ट्स या मिशन में कैरियर बनाने को प्रेरित करेंगी।

  • अनप्लग्ड : यदि आपके बच्चे में म्यूजिक के प्रति लगाव है तो इस थीम से सजी दीवारें उसके अन्दर के गायक /गायिका को निखारने का काम करेगी ।

  • माइटी हीरोज  : बच्चो को कॉमिक स्टोरी के सुपर हीरो बहुत पसंद होते हैं। वे उनकी तरह ड्रेसअप होना पसंद करते हैं। अपने बच्चों को कल्पनाओं की दुनिया में नयी कहानियाँ गढ़ने में मदद करने के लिए आप इस थीम पेंटिंग से उनके कमरे को पेंट करवा सकती हैं।

  • सोलर एनेर्जाइजर : बच्चों में सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता को बढ़ाने, एवं उनके अन्दर वैज्ञानिक सोच के बीज अंकुरित करने के लिए कमरे की दीवारों को इस पेंटिंग थीम से पेंट करवा सकती हैं।

  • ट्रेवल ट्रेल्स  : बच्चे में दुनिया भ्रमण करने तथा रिसर्च करने जैसे गुण के विकास के लिए बच्चों के कमरे को इस थीम पेंटिंग से पेंट करवाया जा सकता है।

  • डेजर्ट सफारी : बच्चों में रेगिस्तानी भूमि, वहाँ की समस्याओं, कल्चर एवं यात्रा के रोमांच आदि के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए आप उनके कमरे को इस थीम पेंटिंग से पेंट करवा सकती हैं।

  • लाइट हाउस आइलैंड: इस थीम पेंटिंग से बच्चों के कमरे को सजाकर, आप बच्चों में रास्ता भटकने पर, दूर आती रौशनी के सहारे मंजिल तय करने के रोमांचक कहानियों के फेहरिस्त में स्वयं की कहानी जोड़ने के लिए, उनके सपनों को दिशा दे सकती हैं।

  • आई फील लाइक अ बर्ड  :  इस थीम पेंटिंग से कमरे को पेंट करवाकर बच्चों की असीमित सोच को खुला आसमान दे सकती हैं।

  • स्लम डंक  : बच्चों के कमरे को इस थीम पेंटिंग से पेंट करवाने पर बास्केटबाल या अन्य आउटडोर गेम के प्रति उनकी रूचि को डेवलप कर सकती हैं।

सीलिंग थीम्स  Ceiling Themes 

बच्चों की सोच को असीमित आयाम  (डायमेंशन) देने के लिए आप उनके सोच को भूलोक , पाताल लोक एवं काल्पनिक लोक के तले विचारों के पंख लगाकर, विचारने का विकल्प प्रदान कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने बच्चे के कमरे की छत को एशियन पेंट्स की सीलिंग थीम पेंटिंग के विकल्प का चयन करना होगा। इस पेंटिंग थीम के कलरफुल डिजाईन बच्चों को वास्तविक लोक में पहुँचा देंगे। इन पेंटिंग थीम से सजी छत के नीचे मीठी नींद लेने वाले बच्चों की सोच का दायरा अनंत -असीम हो जायेगा। एशियन पेंट्स की सीलिंग पेंटिंग थीम्स किड्स डेकोर के अंतर्गत निम्न विकल्प मौजूद है-

  • स्पेस जैपर : अब आपके पास अपने बच्चे को स्पसशिप में बैठकर ऐलिंस के साथ युद्ध करने  एवं  पृथ्वी की रक्षा करने के लिए काल्पनिक उड़ान भरने में उनकी मदद करने का विकल्प है। इसके लिए आपको अपने नन्हें /नन्हीं एस्ट्रोनॉट के कमरे की सीलिंग को एशियन पेंट्स की सीलिंग थीम के स्पेस जैपर विकल्प का चयन करना होगा।

  • आउटर स्पेस : अपने बच्चे को अपनी कल्पनाओं की गैलेक्सी रचने का विकल्प इस थीम पेंटिंग के जरिये प्रदान किया जा सकता है।

  • मैजिक मरमेड : नींदों में हीं सही अपने बच्चे /बच्ची को अथाह सागर में सीपीयों के घर में जलपरी की खोज का सफ़र तय करने दीजिये। इसके लिए आप ऐशियन पेंट्स के सीलिंग थीम पेंटिंग के मैजिक मरमेड विकल्प का सहारा ले सकती हैं।

  • फेयरी डस्ट  : अपने बच्चों को परियों की जादुई करिश्मे से रूबरू होने का विकल्प दीजिये। उन्हें मीठी नींद का सफ़र अपने मनपसंद रंग की लाल या नीली परी के साथ तय करने दीजिये। इसके लिए आपको सीलिंग थीम पेंटिंग के मैजिक मरमेड पेंट विकल्प का चयन करना होगा।

अन्य लेख पढ़िए हिंदी हिंदी में :

स्टैंसिल पेंटिंग क्या है

डिस्टेंपर VS प्लास्टिक पेंट